IDBI Bank Shares: आईडीबीआई बैंक के शेयरों में आज 18 जुलाई को कारोबार के दौरान 6% से अधिक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने IDBI बैंक के प्राइवेटाइजेशन पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। RBI की ओर से पेश रिपोर्ट में IDBI बैंक के अधिग्रहण में रुचि रखने वाले संभावित खरीदारों के लिए जरूरी "उपयुक्त एवं उचित" मानदंडों की रूपरेखा बताई गई है। डिसइनवेस्टमेंट डिपार्टमेंट ने पहले ही IDBI बैंक के लिए संभावित बिडर्स के नाम मूल्यांकन के लिए केंद्रीय बैंक को भेज दिए थे।
