तिमाही नतीजे पर 5% टूट गया IDFC First Bank, मुनाफे के लिए बनाएं यह स्ट्रैटेजी

IDFC First Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का दबाव दिखा। सितंबर तिमाही में 35 फीसदी मुनाफा बढ़ने के बावजूद निवेशकों ने शेयरों की बिक्री की। निफ्टी और निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए हैं जबकि दूसरी तरफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इंट्रा-डे में 5% से अधिक टूट गया था। जानिए ब्रोकरेज का क्या कहना है?

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 4:07 PM
IDFC First Bank के शेयरों ने शॉर्ट टर्म में निवेशकों की अच्छी कमाई कराई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IDFC First Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का दबाव दिखा। सितंबर तिमाही में 35 फीसदी मुनाफा बढ़ने के बावजूद निवेशकों ने शेयरों की बिक्री की। निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 0.49 फीसदी और निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं जबकि दूसरी तरफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर आज 3.33 फीसदी की गिरावट के साथ 83.22 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में तो यह 5% से अधिक टूटकर 81.50 रुपये पर आ गया था। हालांकि ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को निवेश के लिए सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए क्योंकि इस लेवल से यह करीब 20 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है।

    ब्रोकरेज ने कितना रखा है टारगेट प्राइस

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार तो रही लेकिन ब्रोकरेज के अनुमान ले कम। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 35 फीसदी उछलकर 751 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के अनुमान से 6 फीसदी कम रही। वहीं तिमाही आधार पर भी यह 2 फीसदी नीचे आई। इसकी बिजनेस ग्रोथ मजबूत बनी हुई है और वह भी खासतौर से डिपॉजिट्स और CASA के मामले में। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक इसकी कारोबारी ग्रोथ आगे भी मजबूत बनी रही सकती है और RoA में सुधार जारी रहेगा लेकिन इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इस वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2025 के शुद्ध मुनाफे के अनुमान में 2-2 फीसदी की कटौती कर दी है।

    IDFC First Bank की धमाकेदार तिमाही, 35% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में सुधार


    हालांकि वित्त वर्ष 2023-2026 के दौरान ब्रोकरेज का अनुमान है कि बैंक का शुद्ध मुनाफा 28 फीसदी और लोन 25 फीसदी की CAGR से बढ़ेगा जो ब्रोकरेज के कवरेज में सबसे अधिक ग्रोथ वाले स्टॉक्स में शुमार है। इन सबको देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी ऐड रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 100 रुपये पर फिक्स किया है। इसमें निवेश को लेकर रिस्क की बात करें तो स्लिपेज में तेज उछाल से कारोबारी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

    रिटर्न के मामले में कैसा है IDFC First Bank?

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों ने शॉर्ट टर्म में निवेशकों की अच्छी कमाई कराई है। 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 52.11 रुपये पर था। इसके बाद 6 महीने में यह 93 फीसदी से अधिक उछलकर 5 सितंबर 2023 को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी थम गई और इस रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह 17 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।