IEX share price : मार्केट कपलिंग मामले में APTEL द्वारा याचिका खारिज किए जाने से IEX के शेयर 4% टूटे

IEX share price : मार्केट कपलिंग मामले में APTEL द्वारा याचिका खारिज किए जाने से IEX के शेयर 4% टूटे हैं। APTEL ने CERC को कपलिंग रेगुलेशन फ्रेमिंग के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है। मार्केट कपलिंग से IEX का मार्केट शेयर और मार्जिन कम हो सकता है

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement
IEX share price: IEX भारत का सबसे बड़ा पावर एक्सचेंज है, जो बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और सर्टिफिकेट की फिजिकल डिलीवरी के लिए पूरे देश में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है

IEX share price : 13 फरवरी को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयर 4% गिर गए है। APTEL ने मार्केट कपलिंग मामले में एनर्जी एक्सचेंज की अर्जी खारिज कर दी। इसका असर इस शेयर पर देखने को मिल रहा है। CNBC-TV18 ने 13 फरवरी को बताया कि APTEL ने CERC को कपलिंग रेगुलेशन बनाने की इजाज़त दे दी है। APTEL द्वारा IEX की अर्जी खारिज करने और CERC को मार्केट कपलिंग करने की इजाज़त देने के फैसले से सभी एक्सचेंजों में एक जैसी प्राइसिंग के कारण IEX का मार्केट शेयर और मार्जिन कम हो सकता है।

13 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे के आसपासIEX के शेयर 3.5% गिरकर 121.51 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। IEX भारत का सबसे बड़ा पावर एक्सचेंज है, जो बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और सर्टिफिकेट की फिजिकल डिलीवरी के लिए पूरे देश में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है

क्या है मार्केट कपलिंग?


मार्केट कपलिंग एक इकोनॉमिक मॉडल है जिसका इस्तेमाल एनर्जी मार्केट में अलग-अलग ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या एक्सचेंज पर बिजली के लिए एक जैसी कीमत तय के लिए किया जाता है। मार्केट कपलिंग होने से एनर्जी ट्रेडिंग मार्केट में IEX की दबदबा कम हो जाएगा।

23 जुलाई, 2025 को, CERC ने सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पावर मार्केट) रेगुलेशंस, 2021 के प्रोविज़न के तहत मार्केट कपलिंग को लागू करने के लिए निर्देश जारी किए थे। इस मैकेनिज्म के लागू होने से IEX के ट्रेडिंग वॉल्यूम पर नेगेटिव असर पड़ने की संभावना है। यह निर्देश जारी किए जाने के अगले दिन स्टॉक 30% गिर गया था।

पावर एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के दो तरीके

पावर एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के दो तरीके हैं। इनमें से पहला है रियल-टाइम मार्केट (RTM) और दसरा है डे-अहेड मार्केट (DAM)। CERC के एक ऑर्डर के मुताबिक, जनवरी 2026 से ग्रिड-इंडिया सभी पावर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर एनर्जी की कीमतों को जुटाएगा और एक ही कीमत पब्लिश करेगा। इस प्रोसेस को डे-अहेड मार्केट कपलिंग के नाम से जाना जाता है। ऑर्डर में कहा गया है कि इस सिस्टम से पावर एक्सचेंज की एफिशिएंसी बेहतर होगी और एक्सचेंज ऑपरेशन में मार्केट पार्टिसिपेंट्स का भरोसा मजबूत होगा।

मार्केट कपलिंग का क्या होगा असर

अभी, बिजली की ट्रेडिंग मार्केट लीडर IEX, पावर एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर होती है। IEX का मार्केट में दबदबा है। इसका कुल मार्केट शेयर लगभग 85% है। DAM और RTM जैसे खास सेगमेंट में इसकी लगभग पूरी की पूरा हिस्सेदारी है। अभी,खरीदार और बेचने वाले हर एक्सचेंज पर अलग-अलग बिड लगाते हैं,जिससे तीनों प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्राइस डिस्कवरी होती है।

मार्केट कपलिंग लागू होने सभी एक्सचेंज पर एक ही मार्केट-क्लियरिंग प्राइस लागू होगा। एक्सचेंज सिर्फ़ बिड्स इकट्ठा करेंगे और उन्हें एक तय एजेंसी को भेजेंगे जो कॉमन प्राइस तय करने के लिए ज़िम्मेदार होगी। इस वजह से मार्केट कपलिंग से IEX जैसे बड़े एक्सचेंज पर ट्रेडिंग का फ़ायदा खत्म हो जाएगा। ऐसे में बिडर्स के पास दूसरे प्लेटफ़ॉर्म के मुकाबले IEX को पसंद करने की कोई खास वजह नहीं होगी।

 

IT sell-off impact : प्रेस्टीज एस्टेट्स और दूसरे रियल एस्टेट शेयरों में 6% तक की गिरावट, रियल्टी इंडेक्स 4% नीचे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।