इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने लगाई 4% की छलांग, एनालिस्ट को अब नजर आ रहा 210 रुपए का लक्ष्य आसान

IEX Share price:आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास का कहना है कि यह स्टॉक काफी दिन से सुस्ती में है। नवंबर 2021 से इसमें लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। पिछले 6 महीने से यह स्टॉक 135 –150 रुपये के बीच में बेस बना रहा है। स्टॉक में हाल में आई तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। ये नियर टर्म के नजरिए से इस स्टॉक के लिए एक पॉजिटिव संकेत है

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 6:50 PM
IEX Share price: एक दूसरे एनालिस्ट GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि IEX  इस समय अपने 6 महीने के हाई पर टिका हुआ है। ये इसमें मीडियम से लॉन्ग टर्म में तेजी की संभावना बनने के संकेत हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IEX Share price: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) के शेयरों में आज यानी 15 मार्च 2023 को 4.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। डेली चार्ट पर यह स्टॉक एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाता नजर आया। ये इस स्टॉक में ऊपरी स्तर पर आई हल्की मुनाफा वसूली का संकेत है। एनएसई पर यह स्टॉक आज 151.45 रुपये पर बंद हुआ है जो इसके 200 SMA के बहुत करीब है। आज यह स्टॉक 151.53 रुपये पर स्थित अपने 200 डे एसएमए से ऊपर बंद होने के लिए संघर्ष करता नजर आया। लेकिन इसी लेवल के आसपास इसमें बिकवाली आ गई। हालांकि आज इंट्रा डे में यह स्टॉक 155 रुपये पर स्थित अपने 200 day EMA के बहुत करीब जाता दिखा।

     इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में यह मूवमेंट 130-150 रुपये के बीच करीब 6 महीने के कंसोलिडेशन के बाद आया है। जानकारों का कहना है कि अगर यह स्टॉक आने वाले कारोबारी सत्रों में इन स्तरों के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर यह स्टॉक 165 रुपये पर स्थिति अपना स्विंग हाई और फिर उसके बाद 170 रुपये पर स्थिति अगले टारगेट को हिट कर सकता है। इस स्टॉक के लिए 142 रुपये पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 132 रुपये पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

    Taking stocks: 17000 के नीचे फिसल निफ्टी, जानिए 16 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


    आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की राय

    आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास का कहना है कि यह स्टॉक काफी दिन से सुस्ती में है। नवंबर 2021 से इसमें लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। पिछले 6 महीने से यह स्टॉक 135 –150 रुपये के बीच में बेस बना रहा है। स्टॉक में हाल में आई तेजी के साथ वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। ये नियर टर्म के नजरिए से इस स्टॉक के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। विराज व्यास का मानना है कि यह स्टॉक शॉर्ट टर्म में हमें 176 रुपये का स्तर छूता नजर आ सकता है।

    GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत की राय

    एक दूसरे एनालिस्ट GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि IEX  इस समय अपने 6 महीने के हाई पर टिका हुआ है। ये इसमें मीडियम से लॉन्ग टर्म में तेजी की संभावना बनने के संकेत हैं। इस स्टॉक में 175 रुपए के पहले लक्ष्य और 210 रुपए के अगले बड़े लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। क्लोजिंग बेसिस पर 129 रुपये का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।