Credit Cards

Taking stocks: 17000 के नीचे फिसल निफ्टी, जानिए 16 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Taking stocks:भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल और नेस्ले इंडिया आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। आज को कारोबार में मेटल,फार्मा और कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
Taking stocks: निफ्टी आज 5 महीनों के अंतराल के बाद 17000 के नीचे बंद हुआ है। ये बाजार के कमजोर ढ़ाचे की ओर संकेत करता है

Taking stocks: भारी उठापटक के बीच इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स आज यानी 15 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज के कारोबार में 17000 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 57555.90 को स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 71.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 16972.20 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में करीब 1508 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, 1924 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, 119 शेयरों में कोी बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी के टॉप गेनर-लूजर

भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल और नेस्ले इंडिया आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। आज को कारोबार में मेटल,फार्मा और कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।


छोटे-मझोले शेयरों की चाल सपाट 

छोटे-मझोले शेयरों की चाल सपाट रही है। बीएसई के मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। डॉलर को मुकाबले रुपया भी आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे की कमजोरी के साथ 82.49 के मुकाबले 82.60 को स्तर पर बंद हुआ है।

म्युचुअल फंड्स ने फरवरी में IT और नए जमाने के टेक शेयरों की खरीदारी, बैंकों में की बिकवाली

16 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की थी। लेकिन ये अपनी बढ़त बनाए नहीं रख सका और कारोबार के अंत में 70 अंकों से ज्यादा की कमजोरी लेकर बंद हुआ। निफ्टी को आज इंट्राडे में 17200 के स्तर पर बड़े रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। निफ्टी ने 16950 का शॉर्ट टर्म टारगेट हासिल कर लिया है। ऐसे में नीचे की तरफ इसका अगला लक्ष्य 16750 का नजर आ रहा है जो इसका पिछला स्विंग लो भी है। हालांकि ऑवरली चार्ट पर हमें पॉजिटिव डाइवर्जेंस दिख रहा है। लेकिन इसके डेली पॉजिटिव क्लोजिंग से कन्फर्मेशन की जरूरत होगी। जब तक ऐसा नहीं होता निफ्टी पर निगेटिव नजरिया बना रहेगा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज को दीपक जसानी का कहना है कि 15 मार्च यानी आज के कारोबार में निफ्टी में लगातार 5वों दिन गिरावट देखने को मिली है। विकसित देशों में दिख रहे बैंकिंग संकट ने बाजार का मूड बिगाड़ रखा है। आज निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और लाल निशान में बंद हुआ। अब नियर टर्म में निफ्टी 16747-17166 के दायरे में घूमता दिख सकता है।

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि भारतीय बाजारों पर ग्लेबल बाजारों से आ रही निगेटिव खबरों का असर देखने को मिल रहा है। निफ्टी आज 5 महीनों के अंतराल के बाद 17000 के नीचे बंद हुआ है। ये बाजार के कमजोर ढ़ाचे की ओर संकेत करता है। बाजार अगले कुछ दिनों तक नेगेटिव जोन में ही घूमता दिखेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।