IEX Share price: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) के शेयरों में आज यानी 15 मार्च 2023 को 4.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। डेली चार्ट पर यह स्टॉक एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाता नजर आया। ये इस स्टॉक में ऊपरी स्तर पर आई हल्की मुनाफा वसूली का संकेत है। एनएसई पर यह स्टॉक आज 151.45 रुपये पर बंद हुआ है जो इसके 200 SMA के बहुत करीब है। आज यह स्टॉक 151.53 रुपये पर स्थित अपने 200 डे एसएमए से ऊपर बंद होने के लिए संघर्ष करता नजर आया। लेकिन इसी लेवल के आसपास इसमें बिकवाली आ गई। हालांकि आज इंट्रा डे में यह स्टॉक 155 रुपये पर स्थित अपने 200 day EMA के बहुत करीब जाता दिखा।
