Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24391/24417-24476/24509 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24549-24578/24612 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24277-24219 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24151-24091/24044
के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल गिरावट में खरीदारी का अच्छा मौका मिला था। 20 DEMA भी निकला और 24477 हासिल करने के बाद निफ्टी फिसला है। जबतक हम 24000 के ऊपर और 24500 के नीचे हैं तब तक इंट्राडे ट्रेड्स पर ही फोकस करें।
उन्होंने आगे कहा कि FIIs की तरफ से भारी बिकवाली हुई है। 24400-500-600 जोन पर भारी राइटिंग देखने को मिली। 24391-24417 जोन पर 10/20 DEMA, 50 DEMA 24000 पर है। ग्लोबल सेटअप थोड़े खराब लेकिन हमारे पास ट्रेड लेने के 2 मौके हैं। पहले बेस के पास मिले तो खरीदें या फिर पहले रजिस्टेंस 24391-24417 के ऊपर खरीदें। 24417 के ऊपर 24476-24509 मिलने का मौका बन सकता है।
वीरेंद्र ने कहा कि कल एक्सपायरी के चलते इंडेक्स पूरे हफ्ते इसी रेंज में रह सकता है। 24510 के ऊपर बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी, 24066-24011 के ऊपर शॉर्ट से बचें।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50667-50868 (50 DEMA) पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51035(20 DEMA)-51210 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50344-50210 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50070-49867 (100 DEMA)के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले बेस पर खरीदने और 10-20 DEMA के बीच निकलने की रणनीति ने कल काम किया है। अब भी 10/50/20 DEMA 50667 से 51035 के बीच है। 50500, 50800 और फिर 51000 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। जबकि 50500, 50400 और फिर 50000 जोन में पुट राइटर्स का कब्जा है। 50344-50210 के पहले बेस पर खरीदने फायदेमंद हो सकता है।
वीरेंद्र ने कहा कि पहले रजिस्टेंस जोन पर मुनाफावसूली करें। अगर बैंक निफ्टी 50868 पार हुआ तो 51035 का स्तर भी संभव है। 51035 के ऊपर 200 अंक और मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)