अमेरिका में और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से ग्लोबल बाजारों का मूड खराब हुआ है। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड कमजोरी देखने को मिली है। प्रमुख इंडेक्स में दर्ज हुई गिरावट साल 2023 की सबसे बड़ी गिरावट रही। SGX निफ्टी करीब 80 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है । ग्लोबल बाजार से मिल रहे कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा है कि बाजार ने कल 2 'उछाल में बिकवाली' के ट्रेड दिए। किसी तेजी के नाकाम होने पर बिकवाली से ज्यादा मुनाफा हुआ है। कल बैंक निफ्टी सबसे ज्यादा गिरा है और उसके बाद IT भी फिसला। निफ्टी IT ने नैस्डेक की बड़ी गिरावट को भांप लिया था। निफ्टी ने 200 DMA तक फिसलने के साफ संकेत दिए हैं। अमेरिकी बाजार अब 4% बॉन्ड यील्ड के हिसाब से रिएक्ट कर रहे हैं।
ग्लोबल संकेत: भारत पर असर
ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत का भारतीय बाजार पर कैसा असर होगा । इसपर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा अब बाजार को इस बात की चिंता है कि वह मंदी या ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर ध्यान दें? नैस्डेक में भारी गिरावट आई है और यह 20 DEMA के नीचे फिसल गया है। निफ्टी IT में 400-500 प्वाइंट की गिरावट की आशंका है। निफ्टी IT 20 DEMA 30,500 तक फिसल सकता है। निफ्टी IT में एक बार खरीदारी दिख सकती है। अगर IT की रिकवरी नाकाम रही तो बाजार में बढ़ने के संकेत मुश्किल है।
OTM ऑप्शंस ने PCR की अहमियत कम की है। मार्जिन लाभ के लिए कई OTM स्ट्राइक में सौदे संभव है। PCR एनालिसिस में अब बदलाव की जरूरत है। अब अहम स्ट्राइक्स पर ही फोकस करने की जरूरत है।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि दिन में एक बड़ा ट्रेड पाने पर फोकस रखें। ज्यादा गिरने पर निफ्टी में पुलबैक या डायरेक्शनल शॉर्ट संभव है। कल मंदड़ियों को उछाल में बिकवाली के दो अच्छे मौके मिले थे। गैपडाउन में आज 17800 के पुट राइटर्स के एक्शन पर नजर आ रहे है। अनुज ने आगे कहा कि कल के बिकवाली सौदौं पर 17,750-17,760 मुनाफा बुक करने का जोन है। IT इंडेक्स में जब दूसरी बार फिसले तो बाजार में बिकवाली का सबसे अच्छा मौका होगा।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है। बैंक निफ्टी बेहद ओवरसोल्ड है हालांकि इसमें कुछ रिकवरी संभव है लेकिन शॉर्ट ट्रेड पर 40,200-40,300 मुनाफा लेने का अच्छा स्तर होगा। हालांकि इन्वेस्टर 40,200-40,300 के करीब लॉन्ग की कोशिश कर सकते हैं। 200 DEMA के स्तर 40,100 पर थोड़ी खरीदारी संभव है। अगर बैंक निफ्टी में 40,100 टूटा तो इसमें 1000 प्वाइंट की और गिरावट संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।