अगर एनडीए को मिला बहुमत तो अगले हफ्ते निफ्टी में दिखेगी रैली- निर्मल बंग के राहुल अरोड़ा

निर्मल बंग के सीईओ राहुल अरोड़ा ने कहा कि अगर एनडीए को बहुमत मिलता है तो बाजार में बूम आयेगा। उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादा खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजार में जो भी एक्शन दिखेगा वह एक इवेंट बेस्ड एक्शन होगा। लेकिन अगले 5 सालों की बात करें तो बाजार में अच्छी कमाई के अवसर बनेंगे

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
राहुल अरोड़ा ने कहा कि इस समय उन्हें बैंकिंग सेक्टर के साथ एसबीआई का शेयर अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के स्टॉक्स भी अच्छे लग रहे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज देश के लिए बड़ा दिन है। आज आम चुनावों के नतीजों का दिन है। चुनावी नतीजों के रुझानों के हिसाब से आज बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। बाजार ने कल की पूरी बढ़त गंवा दी है। आज बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी और सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 300 प्वाइंट गिर गया है। वहीं बैंक निफ्टी करीब 5.5 प्रतिशत गिर गया है। जबकि निफ्टी में 900 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। इस बीच हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ निर्मल बंग के सीईओ राहुल अरोड़ा ने बातचीत करते हुए कहा कि अगर एनडीए को बहुमत मिलता है तो निफ्टी में जोरदार रैली देखने को मिलेगी।

    राहुल अरोड़ा ने कहा कि अगर एनडीए को बहुमत मिलता है तो बाजार में बूम आयेगा। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादा यूफोरिया यानी कि खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए। आज और आने वाले कुछ दिनों में बाजार में जो भी एक्शन दिखेगा वह एक इवेंट बेस्ड एक्शन होगा। चुनावों के नतीजों के कारण ये एक्शन बाजार में नजर आ सकता है। लेकिन अगले 5 सालों की बात करें तो बाजार में अच्छी कमाई के अवसर बनेंगे। इसलिए हम हमेशा लंबी अवधि के लिहाज से निवेश के अवसरों को तलाशते हैं और उसकी सलाह देते हैं।

    Lok sabha poll नतीजों के दिन ब्रोकरेज फर्मों ने इन स्टॉक्स पर दी निवेश राय, क्या हैं आपके पास


    इस समय कौन से स्टॉक्स के अच्छे लग रहे हैं इस सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल उन्हें एसबीआई का स्टॉक अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि एसबीआई के बारे में वे तब से कह रहे हैं जब ये 490 के करीब था जबकि आज ये 900 के करीब पहुंच गया है। लेकिन इस स्थिति में भी ये अच्छा लग रहा है। इसकी वजह ये है कि सरकार का झुकाव स्वदेशी बैंकों को आगे बढ़ाने की तरफ है।

    एसबीआई की तुलना में प्राइवेट बैंकों के वैल्यूएशन ज्यादा है। इसके अलावा हम सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के चलते पीएलआई स्कीम का फायदा उठाने वाली मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के स्टॉक पर भी फोकस कर रहे हैं। जिन मैन्यूफेक्चरिंग कंपनियों ने 2021 या 22 में फैसिलिटी लगाई थी उनका प्रोडक्शन अब शुरू होने जा रहा है। लिहाजा मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक्स में दांव लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।