निफ्टी में 21450 का स्तर टूटा तो 20850 से 20650 तक लुढ़क सकता है इंडेक्स- अनु जैन, 360 One प्रेसिडेंट

BIG MARKET VOICES में 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए मार्केट का टेक्निकल सेटअप समझाते हुए कहा कि वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ओवरबॉट नजर आ रहा है। छोटी अवधि के लिए रेंज 21450-21850 के आस पास हो सकती है। लेकिन इंडेक्स में 21450 का स्तर टूटा तो निफ्टी 20850-20650 तक लुढ़क सकता है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Reliance पर अनु जैन ने कहा कि इसमें ब्रेक आउट के संकेत नजर आ रहे हैं। इस स्टॉक में 2950 का लेवल देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। इस बढ़त के साथ इंडेक्स 21650 के ऊपर नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में भी आज रौनक देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को मार्केट का टेक्निकल सेटअप समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के BIG MARKET VOICES में 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा कि वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ओवरबॉट नजर आ रहा है। छोटी अवधि के लिए रेंज 21450-21850 के आस पास हो सकती है। लेकिन इसमें 21450 का स्तर टूटा तो निफ्टी 20850-20650 तक फिसल सकता है।

    निफ्टी बैंक पर अनु जैन ने राय देते हुए कहा कि बैंकिंग इंडेक्स में 48380 पर अहम रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर बैंक निफ्टी 47480 के स्तर के नीचे बना रहता है तो इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसी सूरत में इसमें 46300/45800 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

    निफ्टी एनर्जी पर अनु जैन की राय

    360 One की प्रेसिडेंट ने कहा कि एनर्जी इंडेक्स में तेजी का ट्रेंड दिख रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में ब्रेक आउट के संकेत नजर आ रहे हैं। इस स्टॉक में 2950 का लेवल संभव है। रिलायंस के लिए 2580-2550 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है।


    Stocks on Broker's Radar: बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, जोमैटो कोफोर्ज पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    निफ्टी फार्मा रहेगी तेजी, Mankind Pharma और Cipla पसंद

    निफ्टी फार्मा पर राय देते हुए अनु जैन ने कहा कि फार्मा इंडेक्स में तेजी का ट्रेंड कायम है। इस इंडेक्स 18500 के बाद अब 20500-21000 का स्तर भी दिख सकता है। स्टॉक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि Mankind Pharma का स्टॉक अच्छा लग रहा है। ये स्टॉक 2400 के स्तर तक जा सकता है। इसके अलावा वे सिप्ला पर भी बुलिश नजर आईं। उन्होंने कहा कि Cipla का शेयर 1400-1450 रुपये तक जा सकता है।

    निफ्टी IT में क्या करें, किन स्टॉक्स में मिलेगा मुनाफा

    अनु जैन ने कहा कि निफ्टी IT-इंडेक्स ने 34200 के स्तर को री-टेस्ट किया है। इसमें 34200/33400 के स्तर पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। आईटी सेक्टर में लार्जकैप IT कंपनियों के नतीजों से इस सेक्टर पर ट्रेंड साफ होगा। उन्होंने कहा कि यदि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 34200-33400 का स्तर नहीं टूटता है तो इसमें 36800 का स्तर देखने को मिल सकता है। स्टॉक पर राय देते हुए अनु जैन ने कहा कि उन्हें आईटी सेक्टर में Infosys और Persistent Systems के स्टॉक्स पसंद हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।