Stocks on Broker's Radar: बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, जोमैटो कोफोर्ज पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

BANK OF INDIA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य 135 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक की ग्रॉस लोन ग्रोथ तिमाही आधार पर 4% पर मजबूत रही। इसके अलावा बैंक का घरेलू लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो तिमाही दर तिमाही 3% सुधरकर 79% हो गया

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
ZOMATO पर एचएसबीसी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 150 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अपना Q3 अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक Q3 कुल लोन 11.5% बढ़कर 5.66 लाख करोड़ रुपये रहा। Q3 डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 8.7% बढ़कर 7.10 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं Q3 में घरेलू लोन 11.60% बढ़कर 4.76 लाख करोड़ रुपये रहा। Q3 अपडेट जारी होने के बाद मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर भारती एयरटेल, कोफोर्ज और जोमैटो के शेयर भी हैं। भारती एयरटेल पर एचएसबीसी ने रेटिंग घटा दी है। कोफोर्ज पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं जोमैटो पर एचएसबीसी बुलिश नजर आ रहे हैं। जानते हैं किसने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

    MS ON BANK OF INDIA

    मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ इंडिया पर ओवरवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 135 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक की ग्रॉस लोन ग्रोथ तिमाही आधार पर 4% पर मजबूत रही। बैंक की ग्रॉस लोन ग्रोथ मुख्य रूप से तिमाही आधार पर 5% की घरेलू लोन ग्रोथ से प्रेरित है। जबकि ओवरसीज बुक तिमाही आधार पर 0.6% नीचे रही। वहीं घरेलू लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो तिमाही दर तिमाही 3% सुधरकर 79% हो गया।

    HSBC ON BHARTI AIRTEL


    एचएसबीसी ने भारती एयरटेल पर रेटिंग को घटाकर होल्ड रेटिंग दी है। हालांकि उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1020 रुपये/शेयर से बढ़ाकर 1,125 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका ग्रोथ ड्राइवर बना हुआ है। एआरपीयू बढ़ेगा। मोबाइल में बाजार हिस्सेदारी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस समय स्टॉक का वैल्यूएशन उचित लग रहा है। मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी और कैपेक्स कम होने से कंपनी को फायदा हो सकता है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    HSBC ON ZOMATO

    एचएसबीसी ने जोमैटो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 150 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 2023 में बेहद मजबूत कारोबार के बाद अब अपेक्षाकृत मंद कारोबार की उम्मीद है। स्टॉक परफॉर्मेंस भी 2024 में अपेक्षाकृत कम रहने की उम्मीद है।

    फिर भी, लॉन्गटर्म के नजरिये इसमें निवेश करना चाहिए।

    MORGAN STANLEY ON COFORGE

    मॉर्गन स्टैनली ने कोफोर्ज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 7200 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ये कंपनी उनकी पसंदीदा मिडकैप आईटी पिक है। कंपनी की स्केलेबिलिटी विशेषताएं इसके रेवन्यू ग्रोथ प्रोफाइल को प्रतिस्पर्धियों की तुलना में लंबे समय तक अधिक रख सकती हैं। इसका वैल्यूएशन प्रीमियम पर हैं, लेकिन कंपनी के पास इसे बरकरार रखने की क्षमता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।