बाजार में लगातार दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। इस बढ़त के साथ इंडेक्स 21650 के ऊपर नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में भी आज रौनक देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को मार्केट का टेक्निकल सेटअप समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के BIG MARKET VOICES में 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा कि वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ओवरबॉट नजर आ रहा है। छोटी अवधि के लिए रेंज 21450-21850 के आस पास हो सकती है। लेकिन इसमें 21450 का स्तर टूटा तो निफ्टी 20850-20650 तक फिसल सकता है।
