Nifty Strategy Today- बुधवार को मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ा। सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 1.5% की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। जबकि निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट रही। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-22077-22110 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22157 (20 DEMA)-22210/22254 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस-21915-21837 (50 DEMA)/21805 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस-21766-21723 के लेवल पर नजर आ रहा है।