Nifty Strategy Today: निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22697-22729 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22765-22796/827 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 22588-22543 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22490-22471 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा चेक प्वाइंट 22766 कल का शिखर रहा है। इसमें कल बेस से अच्छा पुलबैक देखने को मिला। कल DIIs की कैश और FIIs की इंडेक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली। 18 जनवरी के बाद पहली बार FIIs 4000 कॉन्ट्रैक्ट के साथ नेट लॉन्ग हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 22400-22500-22600 पर भारी पुट राइटिंग जोन दिख रहा है। इसमें पहले बेस तक गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इंडेक्स में कॉल राइटर्स पहले 22700 और फिर 22800-22900-23000 पर एक्टिव दिख रहे हैं। अगर ये 22729 पार करके टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 22765-796 के स्तर संभव हैं। निफ्टी IT और रिलायंस एक्सापयरी पर चाल तय करेंगे। इंडेक्स 22543 के नीचे फिसले तभी नीचे की ओर स्विंग में 22490-22471 के लेवल संभव हैं।
वीरेंद्र ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 48840-48980 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49044-49189/266 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 48569-48433 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48126-47938 के स्तर पर नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि कल बैंक निफ्टी एक रेंज में ही रहा। इसमें आखिरी घंटे में बेस से अच्छा स्विंग मिला। निफ्टी बैंक में ICICI बैंक तेजी भर रहा है। दो दिन से HDFC बैंक सुस्त पड़ा हुआ है। बैंकिंग इंडेक्स में 48900-49000-49500 पर कॉल राइटर्स हावी है। जबकि 48600 और फिर 48500 पर पुट राइटर्स हावी है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस (48569-433) तक की गिरावट में ही खरीदारी करनी चाहिए। जबकि बेस पर लिए लॉन्ग सौदों में 48840-48980-49044 के स्तर पर मुनाफा बुक करना चाहिए। इंडेक्स के 49044 के ऊपर निकलने पर ही एक्सपायरी वाली शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। अगर पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस (10DEMA) तक गिरावट संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)