Trade setup for today: 22750-22800 का रजिस्टेंस टूटने पर निफ्टी में 23000 का स्तर मुमकिन, 22500 पर सपोर्ट
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर, आखिरी कारोबारी दिन जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखी गई, उनमें आयशर मोटर्स, इंफो एज इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, सेल और इंडस टावर्स के नाम शामिल हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 10, 2024 पर 7:56 AM
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो 9 अप्रैल को गिरकर 1.09 हो गया जो पिछले सत्र में 1.29 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है
Trade setup : उम्मीद के मुताबिक बाजार अपवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन तक पहुंच गया और निफ्टी ने 22,750-22,800 के जोन के लक्ष्य को हिट किया लेकिन मुनाफावसूली के कारण रिकॉर्ड हाई को बरकरार नहीं रख सका। अगर इंडेक्स इस जोन से ऊपर चढ़ने में सफल हो जाता है तो आने वाले सत्रों में 23,000 की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन तब तक 22,750-22,800 का जोन निफ्टी के लिए रजिस्टेंस का काम करेगा। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 22,500 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।
9 अप्रैल को, बीएसई सेंसेक्स 59 अंक गिरकर 74684 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 इंडेक्स 24 अंक गिरकर 22643 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एवरेज से कम वॉल्यूम के साथ नए हाई पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से यह पैटर्न नई ऊंचाई पर बाजार के लिए थकान का संकेत देता है। निफ्टी वर्तमान में असेंडिंग रिजिस्टेंस लाइन के ओवरहेड रजिस्टेंस और 22750-22800 के स्तर के आसपास स्थित अहम फाइबोनैचि एक्सटेंशन के पास है दिख रहा है। हालांकि, उनका मानना है कि निफ्टी नई ऊंचाई पर है और कंसोलीडेशन दिखा रहा है, लेकिन ऊंचाई पर किसी भी बड़े टॉप रिवर्सल पैटर्न के बनने की अभी भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
साथ ही, 22,750-22,800 का ऊपरी जोन शॉर्ट टर्म के लिए एक बड़े ओवरहेड रजिस्टेंस का काम कर सकता है। वहीं, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 22,500 के स्तर पर दिख रहा है। इस सपोर्ट के नीचे फिसलने पर बाजार में एक शॉर्ट टर्म करेक्शन देखने को मिल सकता है।
सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक अश्विन रमानी का कहना है कि 22,500 स्ट्राइक पर भारी मात्रा में पुट राइटिंग देखने को मिली है। ये लेवल इंडेक्स के लिए मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। हालांकि, उनका मानना है कि जब तक कॉल राइटर 22,800 स्ट्राइक से बाहर नहीं निकल जाते निफ्टी में आगे बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,657 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,771 और 22,831 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,615 फिर 22,578 और 22,518 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,767 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,996 और 49,146 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 48,603 फिर 48,511 और 48,361पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 1.25 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 40.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
22,500 की स्ट्राइक पर 85.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 16.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
34 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 34 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Hindustan Copper, Exide Industries, Metropolis Healthcare, LIC Housing Finance और Can Fin Homes के नाम शामिल हैं।
42 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Balkrishna Industries, GNFC (Gujarat Narmada Valley Fertilisers, and Chemicals), Coromandel International, Crompton Greaves Consumer Electricals और Bandhan Bank के नाम शामिल हैं।
76 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 76 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Bata India, REC, L&T Technology Services, Wipro और Sun TV Network के नाम शामिल हैं।
32 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Eicher Motors, Info Edge India, Dixon Technologies, SAIL और Indus Towers के नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 9 अप्रैल को गिरकर 1.09 हो गया जो पिछले सत्र में 1.29 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।