बाटा में 2500-2600 रुपए का स्तर मुमकिन, ज्यूबिलैंट फूड में होगी जोरदार कमाई : सुशील केडिया

गोदरेज प्रॉपर्टीज पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि ये शेयर अपनी चाल पूरी कर चुका है अब इसमें भी मुनाफा वसूली कर लेनी चाहिए। वोल्टॉस में भी उनकी मुनाफा वसूलने की सलाह है। पीवीआर पर बात करते हुए सुशील में कहा कि इस शेयर में 2200-2400 रुपए की चाल शुरू हो गई है। इसमें टुकड़े-टुकड़े में सौदा बनाना होगा

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 6:11 PM
सुशील का कहना है कि इस समय मेटल्स और बैंक शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। लार्ज कैप फार्मा जोरदार तेजी के बाद अब थका हुआ दिख रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger stocks : बाजार, स्टॉक्स और अपने पसंदीदा सेक्टर पर बात करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े Kedianomics के फाउंडर सुशील केडियावोल्टॉस में आई तेजी पर बात करते हुए सुशील ने कहा अब इस स्टॉक में मुनाफा वसूली कर लेना चाहिए और 6 महीने बाद फिर से पिछले साल के 700 रुपए के भाव पर वापस आने पर इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह होगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये शेयर भी अपनी चाल पूरी कर चुका है अब इसमें भी मुनाफा वसूली कर लेनी चाहिए।

    सुशील कीआज की टॉप पिक्स

    आज की अपनी टॉप पिक बताते हुए सुशील ने कहा कि बाटा उनकी आज की पहली टॉप पिक है। हालांकि अभी इसमें अपट्रेंड शुरू नहीं हुआ है। जब तक अपट्रेंड शुरू नहीं हो बड़ी पोजीशन नहीं ले सकते। ऐसे में अभी इस स्टॉक में छोटे-छोटे टुकड़ों में खरीदारी शुरू करने की सलाह होगी। अभी आप अपने कुल एक्सपोजर का एक तिहाई ही लें। जिस दिन ये शेयर 1600 रुपए के ऊपर चल पड़ेगा तब इसमें पोजीशन को दो गुना या तीन गुना करने की सलाह होगी। बाटा अगले साल 2025 के 8 अप्रैल तक 2500-2600 का स्तर छू सकता है


    टेस्ला और एप्पल के शेयरों में निवेश के मौके

    ग्लोबल निवेशकों के लिए अपनी टॉप पिक बताते हुए सुशील ने कहा कि जो लोग ग्लोबल बाजारों में निवेश करते हैं उनके लिए टेस्ला और एप्पल के शेयर बहुत अच्छे मौके दे रहे हैं। टेस्ला के शेयर 3 से चार महीने में ही दो गुने होते दिखेंगे। वहीं, एप्पल में जल्द ही हमें वर्तमान स्तरों से 50 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    केमिकल, लार्ज कैप आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में लगाएं दांव

    सुशील का कहना है कि इस समय मेटल्स और बैंक शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। लार्ज कैप फार्मा जोरदार तेजी के बाद अब थका हुआ दिख रहा है। ऐसे में अगर निफ्टी में 1000-1200 अंकों की कोई गिरावट आती है तो इन सेक्टरों से पैसा निकल कर केमिकल, लार्ज कैप आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में आएगा। इस समय ये सेक्टर सबसे सुरक्षित नजर आ रहे हैं। अगर इस समय कोई बड़ा करेक्शन आता है तो इन सेक्टरों को सबसे कम मार पड़ेगी। अगर बाजार इसी तरह चलता चला गया तो इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा पैसा बनेगा। सुशील ने बताया वे अपने सारे नए लॉन्ग इन्हीं तीन सेक्टरों में बना रहे हैं। इसके अलाव मीडिया और एंटरटेनमेंट में भी उन्होंने नए लॉन्ग जोड़े हैं। सुशील का मानना है कि जल्द ही इन चारों सेक्टरों का टाइम आने वाला है।

    हिंडाल्को में यहां से 30% की तेजी संभव, Amber इंटरप्राइजेज में ग्रोथ की काफी संभावना : प्रकाश दीवान

    पीवीआर और ज्यूबिलैंट फूड में भी आएगी जोरदार तेजी

    पीवीआर पर बात करते हुए सुशील में कहा कि इस शेयर में 2200-2400 रुपए की चाल शुरू हो गई है। इसमें टुकड़े-टुकड़े में सौदा बनाना होगा। ज्यूबिलैंट फूड में भी सुशील की खरीदारी की सलाह है। 470 रुपए पार करने के बाद अगला रजिस्टेंस 580 पर होगा। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो इस स्टॉक में हमें 720 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।