Nifty Strategy Today: निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22697-22729 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22765-22796/827 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 22588-22543 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22490-22471 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा चेक प्वाइंट 22766 कल का शिखर रहा है। इसमें कल बेस से अच्छा पुलबैक देखने को मिला। कल DIIs की कैश और FIIs की इंडेक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली। 18 जनवरी के बाद पहली बार FIIs 4000 कॉन्ट्रैक्ट के साथ नेट लॉन्ग हुए हैं।
