अगर निफ्टी 23350 के ऊपर निकला तो 23600 तक लगा सकता है दौड़, बाजार में अगले 2 हफ्ते बहुत ही अहम

बाजार में अगले 2 हफ्ते बहुत ही अहम है। आज शान को डोनल्ड ट्रंप की ताजपोशी है। डोनल्ड ट्रंप का ये कार्यकाल पिछले बार से अलग होगा। काफी लोग मानते हैं शायद चीन यहां से काफी भागेगा। ट्रंप को लग रहा है कि ये 8 साल पहले वाला चीन नहीं है, काफी बड़ा हो गया है। अगर बड़ा पैसा चीन गया तो भारत में FII बिकवाली बढ़ेगी

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
बजट में अगर कुछ बड़ा हुआ तो रैली हो सकती है। लेकिन बाजार किसी भी बजट गुगली के लिए तैयार नहीं है

बाजार की आगे का संभवनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अच्छे संकेतों के दम पर आज बाजार चलता दिख सकता है। कोटक बैंक और विप्रो के नतीजे अच्छे रहे हैं। निफ्टी IT और निफ्टी बैंक दोनों आज मजबूती दिखा सकते हैं। शुक्रवार के प्राइस एक्शन से मायूसी थी लेकिन कुछ आशा की किरण भी थी। निफ्टी सीरीज के निचले स्तरों को 50 अंकों से बचाने में कामयाब रहा था। Market breadth काफी पॉजिटिव थी, शुक्रवार को मिडकैप ने आउटपरफॉर्म किया था। निफ्टी अब make or break जोन में है। ये हफ्ता काफी अहम है। क्लोजिंग में अगर निफ्टी 23,050 के नीचे बंद हुआ तो काफी निगेटिव होगा। अगर निफ्टी 23,350 के ऊपर निकला तो 23,600 तक दौड़ सकता है।

इस महीने रिलायंस 7 फीसदी ऊपर है। इसने निफ्टी को टूटने से बचाया है। रिलायंस अब 20 और 50 DEMA के ऊपर, मजबूती दिखा रहा है। रिलायंस 1325 के पार निकला तो निफ्टी को करेक्शन से बाहर निकाल सकता है। ICICI बैंक एक बार फिर 200 DMA की तरफ जा रहा है। अगर ICICI बैंक 1200 के नीचे फिसला तो बैंक निफ्टी को तोड़ सकता है।

Budget 2025: बजट में रोजगार पर होगा फोकस, ELI और PM इंटर्नशिप स्कीम को बनाया जाएगा और आकर्षक -सूत्र


अब क्या हो रणनीति?

बाजार में अगले 2 हफ्ते बहुत ही अहम है। आज शान को डोनल्ड ट्रंप की ताजपोशी है। डोनल्ड ट्रंप का ये कार्यकाल पिछले बार से अलग होगा। काफी लोग मानते हैं शायद चीन यहां से काफी भागेगा। ट्रंप को लग रहा है कि ये 8 साल पहले वाला चीन नहीं है, काफी बड़ा हो गया है। अगर बड़ा पैसा चीन गया तो भारत में FII बिकवाली बढ़ेगी। अभी भी लार्जकैप के लिए FII का पैसा काफी अहम है। अगर 7,000-8,000 करोड़ रुपए रोज की बिकवाली रही तो लार्जरैप का चलना मुश्किल है। लेकिन लार्जकैप में अब काफी वैल्युएशन कम्फर्ट है। अगले कुछ महीने लार्जकैप में SIP कर सकते हैं। दूसरा बड़ा इवेंट है 1 फरवरी को आने वाला बजट। बजट में अगर कुछ बड़ा हुआ तो रैली हो सकती है। लेकिन बाजार किसी भी बजट गुगली के लिए तैयार नहीं है। 1 फरवरी तक अपनी ट्रेडिंग की लालसा को थोड़ा कम रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।