बाजार की आगे का संभवनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अच्छे संकेतों के दम पर आज बाजार चलता दिख सकता है। कोटक बैंक और विप्रो के नतीजे अच्छे रहे हैं। निफ्टी IT और निफ्टी बैंक दोनों आज मजबूती दिखा सकते हैं। शुक्रवार के प्राइस एक्शन से मायूसी थी लेकिन कुछ आशा की किरण भी थी। निफ्टी सीरीज के निचले स्तरों को 50 अंकों से बचाने में कामयाब रहा था। Market breadth काफी पॉजिटिव थी, शुक्रवार को मिडकैप ने आउटपरफॉर्म किया था। निफ्टी अब make or break जोन में है। ये हफ्ता काफी अहम है। क्लोजिंग में अगर निफ्टी 23,050 के नीचे बंद हुआ तो काफी निगेटिव होगा। अगर निफ्टी 23,350 के ऊपर निकला तो 23,600 तक दौड़ सकता है।
