Get App

निफ्टी में स्पॉट में 25010 के पार हुआ तो 25089-25127-25177 के लिए तैयार रहें - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स का मजबूती, शॉर्ट कवरिंग के लिए पहले रेजिस्टेंस को पार करना जरूरी है। इसमें 51371 pivot लेवल, 51510 कॉल राइटर्स जोन है। इंडेक्स इसके पार निकला तो 51768-51837 के लेवल संभव हैं। 51837 (20 DEMA) पार होकर वहां टिका तभी निफ्टी बैंक के लिए हालात अच्छे बनेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 10:20 AM
निफ्टी में स्पॉट में 25010 के पार हुआ तो 25089-25127-25177 के लिए तैयार रहें - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इंडेक्स 25010 (spot) पार हुआ तो इसमें 25089-25127-25177 तक की रैली देखने को मिल सकती है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24966-25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25089-25127/25177 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24766-24721 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24651-24601 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 24513 के पार निकलने के बाद निफ्टी ने शुक्रवार को नए लक्ष्य भी हासिल किए हैं। शुक्रवार को निफ्टी में लॉन्ग सौदे बने। संस्थागत आंकड़े काफी मजबूत नजर आये। सीरीज के पहले दिन ही FIIs ने 59109 नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट जोड़े।

उन्होंने कहा कि अब 25000 रेजिस्टेंस है। यहीं पर वीकली, मंथली कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। 24800-24700 पर भारी पुट राइटिंग दिखाई दी है। पहले बेस पर सपोर्ट है। इसमें गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। गैपअप के बाद निफ्टी का नया बेस 24831-24805 पर होगा। इसमें 24831-24805 तक की गिरावट में खरीदारी करें।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि सीरीज का बेस 24651-24513 जोन पर है। यहीं पर 10 DEMA, मंथली पुट राइटर्स दिख रहे हैं। लॉन्ग सौदों और डे ट्रेडर्स का पहले लक्ष्य जोन- 24966-25010 पर है। इंडेक्स 25010 (spot) पार हुआ तो 25089-25127-25177 के लिए तैयार रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें