Credit Cards

निफ्टी 22710 के ऊपर निकला तो दिखेगी शॉर्टकवरिंग और 22810-22900 का स्तर संभव - वीरेंद्र कुमार

निफ्टी पर सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके 22710 के ऊपर निकलने पर ही शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। निफ्टी अगर पहले बेस के नीचे गिरा तो 22255-22177-22112 के लेवल संभव हैं। इसके 22710 के ऊपर जाने पर ही शॉर्टकवरिंग दिखेगी और 22810-22900 का स्तर संभव होगा। वहीं NDA के पक्ष में बड़ा स्विंग 22810 के ऊपर ही नजर आएगा

अपडेटेड May 31, 2024 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इंडेक्स 48388 के नीचे फिसला तो 48181-48052-47822 के लेवल तक लुढ़क सकता है

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22565-22641 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22710-22764/22810 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22391/22330 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22255-22177/22112 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कल बिकवाली और उछाल में बिकवाली की रणनीति कारगर रही। निफ्टी पर 22505-22488 का टार्गेट भी हासिल हुआ। आज जून सीरीज का पहला दिन है। बाजार EXIT पोल पर दांव लेगा। ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और IT में बिकवाली पर नजर रखें।

वीरेंद्र ने कहा कि FIIs की इंडेक्स में भारी शॉर्ट पोजिशन नजर आई है। इंडेक्स में 7925 करोड़ रुपये की बिकवाली दिखी। नेट शॉर्ट 2.97 लाख नजर आये। डेटा के हिसाब से बेचें और पहले रेजिस्टेंस तक उछाल में और बेचें। इसके 22710 के ऊपर निकलने पर ही शॉर्ट कवरिंग संभव है।

उन्होंने कहा कि अगर पहले बेस के नीचे गिरा तो 22255-22177-22112 के लेवल संभव हैं। निफ्टी में 22710 के ऊपर निकलने पर ही शॉर्टकवरिंग दिखेगी और 22810-22900 का स्तर संभव होगा। NDA के पक्ष में बड़ा स्विंग 22810 के ऊपर ही आएगा।


Stock Market Live Updates- ग्लोबल संकेत मिले-जुले, गिफ्ट निफ्टी करीब 60 प्वाइंट ऊपर

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 48861-49050 के स्तर पर दिखा। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49222-49337/49521 के लेवल पर नजर आया। वहीं इसमें पहला बेस 48388-48181 के स्तर पर दिखा जबकि बड़ा बेस 48052-47822 के लेवल पर देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि निफ्टी कल स्थिर था। इसमें 20 DEMA भी नहीं टूटा। आज की दिशा का अनुमान लगाना मुश्किल है। इसमें 48800-48500-48000 पर पुट राइटर्स नजर आ रहे हैं। इसमें पहला रेजिस्टेंस सबसे अहम है। इंडेक्स में पहला रेजिस्टेंस पार हुआ तो 49222-49337-49521 के लेवल संभव हैं।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में पहले रजिस्टेंस के नीचे कमजोरी रहेगी। रिस्क लेने वाले ट्रेडर्स उछाल में बेच सकते हैं। नीचे की ओर 48388 पर शॉर्ट ट्रेड रिव्यू करें। अगर इंडेक्स 48388 के नीचे फिसला तो 48181-48052-47822 के लेवल तक लुढ़क सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

Sunil Gupta

Sunil Gupta

First Published: May 31, 2024 8:37 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।