Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22565-22641 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22710-22764/22810 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22391/22330 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22255-22177/22112 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कल बिकवाली और उछाल में बिकवाली की रणनीति कारगर रही। निफ्टी पर 22505-22488 का टार्गेट भी हासिल हुआ। आज जून सीरीज का पहला दिन है। बाजार EXIT पोल पर दांव लेगा। ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और IT में बिकवाली पर नजर रखें।