निफ्टी 24417 के ऊपर टिका तो इंडेक्स में 24441-24479 के लेवल तक स्विंग संभव है - वीरेंद्र कुमार

Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी के लिए 24355- 24244/24187 की छोटी ट्रेडिंग रेंज दिख रही है। इसमें गिरावट में खरीदारी करें। इंडेक्स में ऊंचे स्तरों पर मुनाफा बुक करें। इंडेक्स में अगर 24355 पार हुआ तो 24391-24417 भी संभव है। निफ्टी 24417 के ऊपर टिके तो 24441-24479 का स्विंग संभव है। ये गिरावट में 24187/24164 के नीचे फिसले तो 24095-24021 संभव है

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 9:09 AM
Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के 52744 के ऊपर टिकने पर 52889-53081 संभव है। इंडेक्स 51983 के नीचे फिसले तो 51714/610 (20DEMA) तक गिरावट संभव है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24355-24391/24417 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24441-24479/24519 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24244-24187/24164 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24095-24021 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी ऑप्शन रेंज में फंस गया है। FIIs का कैश में बेहद सुस्त एक्शन देखने को मिला है। FIIs की इंडेक्स में बिकवाली नजर आई है। DIIs की खरीदारी से इसको सहारा मिला है। इसमें 24400-24500 जोन में कॉल राइटर्स हावी हैं। 24300-24200 जोन में पुट राइटर्स एक्टिव हैं।

उन्होंने कहा कि अभी के लिए 24355- 24244/24187 की छोटी ट्रेडिंग रेंज दिख रही है। इसमें गिरावट में खरीदारी करें। इंडेक्स में ऊंचे स्तरों पर मुनाफा बुक करें। इंडेक्स में अगर 24355 पार हुआ तो 24391-24417 भी संभव है। फिलहाल 24417 सबसे बड़ा सप्लाई जोन है। निफ्टी 24417 के ऊपर टिके तो 24441-24479 का स्विंग संभव है। ये गिरावट में 24187/24164 के नीचे फिसले तो 24095-24021 संभव है।

Trade setup for today : कंसोलीडेशन पूरा होने के बाद निफ्टी के 24500 तक पहुंचने की संभावना कायम


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52677-52744 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52889-53081/53267 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52376-52091 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51983-51714/610(20DEMA) के स्तर पर दिख रहा है।

वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी भी एक रेंज में फंस गया है। इंडेक्स पर HDFC Bank काफी दबाव डाल रहा है। इसमें 52500-52700 से 52900-53000 जोन में कॉल राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। इंडेक्स में 52000-51900 जोन में पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। इसमें 52091-51983 एक अहम बेस है। बैंक निफ्टी में अभी कोई डायरेक्शनल ट्रेड तलाशना मुश्किल है।

उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 52091-51983 का लेवल कायम रहने तक रिस्क लेने वाले गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। पहले रेजिस्टेंस के जोन में EXIT करें। बैंक निफ्टी के 52744 के ऊपर टिकने पर 52889-53081 संभव है। इंडेक्स 51983 के नीचे फिसले तो 51714/610 (20DEMA) तक गिरावट संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।