Nifty Strategy Today: शुक्रवार 23 फरवरी को बीएसई सेंसेक्स 15 अंक गिरकर 73,143 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई 22,297.50 से 85 अंक टूटकर 5 अंक की गिरावट के साथ 22,213 पर बंद हुआ था। हालांकि बेंचमार्क इंडेक्सों में 23 फरवरी को नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली देखी गई। वहीं आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में पहला रेजिस्टेंस 22279-22313 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22341-22387/22440 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22133-22085 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22038-21971/880(20DEMA) के स्तर पर नजर आ रहा है।