Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा इसमें पहला रेजिस्टेंस-22563-22607 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22641-22689-710 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस- 22441-22390 पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस- 22353-22305 के स्तर पर दिख रहा है। कल भी पहले बेस से खरीदारी आई। पहला रेजिस्टेंस दिन का शिखर था। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी उतार-चढ़ाव को झेल सकते हों तभी मैदान में उतरें नहीं तो दूर रहना फायदेमंद रहेगा। कल जैसा सेटअप आज भी दिख रहा है। निफ्टी में 22500-22400-22300 जोन में भारी पुट राइटिंग दिख रही है।
वीरेंद्र ने कहा कि 22600 कॉल राइटर्स का जोन है। इसके बाद 22700-22800 जोन में कॉल राइटिंग ज्यादा दिख रही है। 22353 पर 20 DEMA नजर आ रहा है। ये जब तक है तब तक पहले बेस तक की हर गिरावट में खरीदारी करें। शुरुआती रेजिस्टेंस 22563 और फिर 22607 पर दिख रहा है। इसके ऊपर टिके तो 22641-22689 का स्तर देखने को मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि गिरावट पर फोकस करें। यहीं से अच्छा ट्रेड मिलेगा। ऊपरी जोन पर पीछे नहीं भागें। डे ट्रेडर्स 70-90 अंकों के स्विंग की कोशिश करें। निफ्टी बैंक के लिए 48269/48310 काफी अहम है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-48269-48310 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-48517-48656/48771 पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस- 47872-47758 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस- 478631-47510 के लेवल पर नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक में मोमेंटम का कमी दिख रही है। PSU बैंक ज्यादा एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। एक्सपायरी के दिन 48000-48200 और फिर 48500 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आ रही है। इंडेक्स में 48000-47900-47800 का जोन पुट राइटर्स का है। इसके बाद 47500 पर भारी पुट राइटिंग दिख रही है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इस समय ट्रेड लेना काफी मुश्किल है। जब तक स्क्रीन पर पहला बेस है तब गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर पहले रेजिस्टेंस पर मुनाफावसूली करें। इसमें पहला रेजिस्टेंस (48269-48310) पार हुआ तभी एक्सपायरी वाला ट्रेड मिलेगा। इंडेक्स में 48310 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 48517-48656 के लेवल भी संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)