Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24389-24416 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24467-24497/24519 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24265-24195 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24131-24067/24021 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि M&M/RIL और IT शेयरों ने कल सेटअप बिगाड़ दिया। निफ्टी एक पर फिर 10 DEMA पर पहुंच गया। हालांकि FIIs/DIIs की ओर से कैश में खरीदारी हुई है। लेकिन FIIs ने F&O में भारी बिकवाली की है। निफ्टी अंत में 24300 के ऊपर बंद होने मे कामयाब रहा।
वीरेंद्र ने कहा कि इस पर पुट राइटर का भरोसा आने में अभी वक्त लगेगा। इंडेक्स में 24400-24500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। एक्सपायरी/अमेरिका में तेजी नजर आई। कल के शॉर्ट के बाद आज शॉर्टकवरिंग अहम नजर आ रही है। गैप-अप के बाद 24389-24416 के ऊपर टिके तो शॉर्टकवरिंग में 24487-24519 के लेवल संभव हैं।
इंडेक्स में 24519 पार होने में कामयाब रहे तो तेजी का ट्रेंडिंग डे संभव है। पहले 24389-24416 के ऊपर ना टिक पाए तो 24300-24265 का लेवल संभव है। सिर्फ पहले बेस पर सतर्कता के साथ लॉन्ग ट्रेड के बारे में सोचना चाहिए।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52473-52637 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52871-53040 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52081-51836(20DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51651-51510 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हालांकि ये अहम सपोर्ट बचाए रखने में कामयाब रहा है। इसमें पहला बेस यानी 52081-51836 बचे रहने तक शॉर्ट का इरादा नहीं करना चाहिए। हालात को देखते हुए इंडेक्स में 52637-52871 के करीब शॉर्ट बेहतर रहेगा।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में पहले बेस के करीब किसी भी समय मजबूत पुलबैक संभव है। रिस्क ले सकने वाले पहले बेस के करीब खरीदारी कर सकते हैं। इसमें अगर पहला बेस टूटा तो 50 DEMA और 51510 के टार्गेट के लिए तैयार रहना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)