Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24389-24416 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24467-24497/24519 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24265-24195 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24131-24067/24021 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि M&M/RIL और IT शेयरों ने कल सेटअप बिगाड़ दिया। निफ्टी एक पर फिर 10 DEMA पर पहुंच गया। हालांकि FIIs/DIIs की ओर से कैश में खरीदारी हुई है। लेकिन FIIs ने F&O में भारी बिकवाली की है। निफ्टी अंत में 24300 के ऊपर बंद होने मे कामयाब रहा।
