Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24610-24661/24707 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24610-24661/24707 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24519-24467 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24384-24317/246 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इंफोसिस के नतीजों के बाद निफ्टी पर मुनाफावसूली देखने को मिली। DIIs की बिकवाली नजर आई। इंडेक्स में FIIs ने लॉन्ग कम किये हैं। इसमें 24500 पर अभी भी सबसे ज्यादा पुट राइटर्स दिखाई दिये। जबकि 24600-24700-24800 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आये।
