Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23439-23487/23503 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23439-23487/23503 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23273-23221 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23169-23127 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में फेड ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया। अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए। आज निफ्टी एक्सपायरी का दिन है। FIIs खरीदारी कर रहे हैं। इंडेक्स पर और शॉर्ट कवर हुए है। अब हम एक ऑप्शन रेंज में फंस गए हैं।
वीरेंद्र ने कहा कि 23400-23500 के कॉल राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। 23200-23100-23000 के जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा दिख रहा है। इंडेक्स में पहले बेस के ऊपर रहने तक खरीदारी करें। इसमें गिरावट में भी खरीदारी करें। इसमें ऊपर की ओर 23439 पहला रेजिस्टेंस है। ये पार हुआ तो 23487-23503 के लेवल संभव हैं। इंडेक्स में 23487-23503 के लेवल पर मुनाफावसूली संभव है। अपने ट्रेड की समीक्षा करें। अगर निफ्टी 23503 के पार टिकने में कामयाब रहा तो 23568-23588-23623 की चाल संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50130-50243 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50377-50510/50640 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 49788-49630 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49490-49349 के स्तर पर दिख रहा है।
एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी 50000-50200 जोन से फिर फिसल गया। HDFC बैंक की चाल का अंदाजा लगाना अभी भी मुश्किल है। पहले 50000 और फिर 50200-50300 और 50500 पर कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। इंडेक्स में 50000-49800 जोन में पुट राइटर्स का जमावड़ा दिख रहा है।
वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस के करीब तक की कोई गिरावट में खरीदारी बेहतर साबित होगी। इंडेक्स में 50130-50243 के जोन में ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स में 50130-50243 पार हुआ तो 50377-50510-50640 के लेवल संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)