Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24649-24689/24711 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24733-24769/24788 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24556-24509 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24469-24391 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी कारगर रही। इंडेक्स की क्लोजिंग मजबूत रही। FIIs की खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में लॉन्ग, नेट लॉन्ग 3.47 लाख रहे। इसमें 24500-24400-24300 जोन में मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली।
वीरेंद्र ने कहा कि इसमें 24700-24800 जोन में कॉल राइटर्स का दबदबा देखने को मिला। कल PSU बैंक इंडेक्स और शेयरों में मोमेंटम दिखाई दिया। इसमें लॉन्ग रहें, पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। अगर निफ्टी 24469 तक फिसले तो खरीदारी का शानदार मौका होगा।
इसमें ऊपर की ओर 24649 एक टेक्निकल बाधा है। ये पार हुआ तो 24689-24711 के लेवल संभव हैं। इसमें 24689-24711 पर ट्रेड की समीक्षा करें। अगर ये रिजेक्ट हुआ तो मुनाफा बुक करें। इसमें 24711 का लेवल पार हुआ तो 24733-24769-24788 का स्विंग संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52683-52740 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52927-53080/53267 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52331-51189 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51080-51910 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि कल बैंक निफ्टी में अच्छा ट्रेड मिला। सरकारी बैंक चढ़कर कारोबार करते नजर आये। कल कॉल राइटर्स के मुकाबले पुट राइटर्स का भरोसा ज्यादा देखने को मिला। इंडेक्स में 52500 से 52000 जोन में कल पुट राइटर्स हावी दिखाई दिये। इंट्राडे ट्रेड पर ही फिलहाल फोकस करना चाहिए।
वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर ट्रेड की समीक्षा करें। पहला रेजिस्टेंस पार ना हो पाए तो मुनाफा बुक करें। अगर 52740 के ऊपर टिके तो स्विंग में 52927-53080 संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)