Get App

निफ्टी में 24649 का रेजिस्टेंस लेवल पार हुआ तो 24689-24711 के स्तर संभव - वीरेंद्र कुमार

Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। अगर निफ्टी 24469 तक फिसले तो खरीदारी का शानदार मौका होगा। इसमें ऊपर की ओर 24649 एक टेक्निकल बाधा है। ये पार हुआ तो 24689-24711 के लेवल संभव हैं। इसमें 24711 का लेवल पार हुआ तो 24733-24769-24788 का स्विंग संभव है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 9:54 AM
निफ्टी में 24649 का रेजिस्टेंस लेवल पार हुआ तो 24689-24711 के स्तर संभव - वीरेंद्र कुमार
Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इसमें पहला रेजिस्टेंस पार ना हो पाए तो मुनाफा बुक करें। अगर 52740 के ऊपर टिके तो स्विंग में 52927-53080 संभव हैं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24649-24689/24711 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24733-24769/24788 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24556-24509 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24469-24391 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी कारगर रही। इंडेक्स की क्लोजिंग मजबूत रही। FIIs की खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में लॉन्ग, नेट लॉन्ग 3.47 लाख रहे। इसमें 24500-24400-24300 जोन में मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली।

वीरेंद्र ने कहा कि इसमें 24700-24800 जोन में कॉल राइटर्स का दबदबा देखने को मिला। कल PSU बैंक इंडेक्स और शेयरों में मोमेंटम दिखाई दिया। इसमें लॉन्ग रहें, पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। अगर निफ्टी 24469 तक फिसले तो खरीदारी का शानदार मौका होगा।

इसमें ऊपर की ओर 24649 एक टेक्निकल बाधा है। ये पार हुआ तो 24689-24711 के लेवल संभव हैं। इसमें 24689-24711 पर ट्रेड की समीक्षा करें। अगर ये रिजेक्ट हुआ तो मुनाफा बुक करें। इसमें 24711 का लेवल पार हुआ तो 24733-24769-24788 का स्विंग संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें