अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
स्वतंत्रता दिवस के तुरंत बाद जन्माष्टमी आएगी। और इसी महीने हम बप्पा को घर लाएंगे। बाजार का पिछले 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देख लीजिए। जन्माष्टमी और गणेशोत्सव में बाजार में रैली होती है । आज नतीजों का सीजन भी खत्म हो रहा है। ये सीजन भी खराब रहा लेकिन पूरी तरह से बर्बाद नहीं था। काफी कंपनियों ने शानदार नतीजे भी पेश किए। कुछ बैंकों और NBFCs ने बाजी मारी है। आज मुथूट फाइनेंस हीरो ऑफ द डे हो सकता है। आज ग्लोबल संकेत भी काफी शानदार हैं। निफ्टी भी कल 10 DEMA पर जाकर बंद हुआ है। अब अगर 24,800 पार करें, तो बड़ी कवरिंग आ सकती है । शायद 24,300 पर निफ्टी ने एक बेस बना लिया हो। अब मंदी के बारे में 24,300 के नीचे ही सोचें।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। कल हमने एक ट्रेंड डे की उम्मीद की थी और वो मिला भी, लेकिन क्लोजिंग उतना अच्छी नहीं हो पाई जितनी चाहिए थी। आज अगर दिन के हाई पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा । पहले घंटे में ऑप्शन राइटर्स की रेंज का सम्मान करें। ऑप्शन राइटर की रेंज 24,475-24,725 पर है । देखने में रेंज बड़ी है लेकिन है केवल 1%। अगर 24,364 के ऊपर बंद हुए तो पूरे हफ्ते का रिटर्न पॉजिटिव होगा। इसका मतलब 6 हफ्ते का निगेटिव ट्रेंड टूटने की संभावना काफी ज्यादा है। 24,475 के SL के साथ आज गिरावट में खरीदारी करें।
चुनिंदा थीम्स में बाजार शानदार मौके दे रहा है। जहां नतीजे अच्छे हैं, वहां शेयर काफी चले हैं। इसका मतलब ये बाजार फंडामेंटल रूप से अब भी अच्छा है। FIIs के शॉर्ट्स ने अब पैसा बनाना बंद कर दिया है। अगर अगले 2-3 दिन हाई पर बंद हुए तो शॉर्ट कवरिंग होगी। सिर्फ एक रिस्क रहेगा 20 DEMA की रुकावट का, जो 24,750-24,800 पर है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट: 24,475-24,525 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,325-24,400 (हाल के निचले स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 24,500-24,600, सख्त SL- 24,450 लगाए। पहला रजिस्टेंस 24,675-24,725 (ऑप्शन जोन) है। बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 (20 DEMA) पर है। 24,750 फेल हुआ तो बेचें, सख्त SL- 24,800 पर लगाए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में फिलहाल कोई ट्रेड नहीं है। कल भी ट्रेड निफ्टी में मिला, बैंक निफ्टी में नहीं है। बैंक निफ्टी को अभी हम सिर्फ देखेंगे। 54,800-55,000 सबसे अहम सपोर्ट जोन है। 55,300-55,500 पर सबसे बड़ा रजिस्टेंस है। लेकिन अभी बैंक निफ्टी ट्रेड करने लायक नहीं है। बैंक निफ्टी जब चलेगा, तब जबर्दस्त चलेगा। लेकिन फिलहाल, wait and watch की रणनीति अपनाएं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।