Get App

अगर टैरिफ को लेकर ट्रंप कोई निगेटिव ऐलान नहीं करते हैं, तो बाजार में बनी रहेगी पॉजिटिविटी - एक्सपर्ट

निफ्टी पर राय देते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि जब तक निफ्टी 23000 का लेवल को होल्ड कर रहा है। तब तक इंडेक्स में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। 50 डे मूविंग एवरेज के ऊपर जब तक इंडेक्स रहता है तब तक मार्केट में पॉजिटिविटी रहनी चाहिए। अगर ट्रंप कोई निगेटिव ऐलान नहीं करते हैं तो बाजार में पॉजिटिविटी बनी रह सकती है। इस एक्सपायरी के टारगेट 23800 से 23900 तक नजर आ रहे हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 2:53 PM
अगर टैरिफ को लेकर ट्रंप कोई निगेटिव ऐलान नहीं करते हैं, तो बाजार में बनी रहेगी पॉजिटिविटी - एक्सपर्ट
Polycab पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 5500 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की राय दी है

Market Mantra: - कल के पैनिक मूव के बाद आज बाजार में तेजी नजर आ रही है। कल बाजार डेढ़ परसेंट गिर गया था लेकिन फिलहाल आज ये 1 परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज देर रात ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर बाजार की नजरें बनी हुई हैं। आज ट्रंप कौन से ऐलान करते हैं, वह बाजार के लिए पॉजिटिव रहेंगे या निगेटिव रहेंगे। टैरिफ किन सेक्टर पर रेसीप्रोकल रहेंगे और उन सेक्टर्स पर उन ऐलानों का कितना असर होगा। बाजार इसी उधेड़बुन में नजर आ रहे हैं। इस बीच हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत करते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री की निफ्टी पर राय

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि छुट्टियों में यानी कि अप्रैल और मई के महीने बाजार के अच्छे रहने की उम्मीद है। मार्च तक बाजार में मार-काट देखने को मिली लेकिन अब इसमें अच्छा बेस फॉर्मेशन बनते हुए दिखा है। आज एक बड़ा इवेंट है बाजार की निगाहें ट्रंप के ऐलानों पर लगी हुई हैं। कल वीकली एक्सपायरी होनी है लेकिन उसके पहले मार्कटे की ब्रेथ अच्छी नजर आ रही है। बाजार थोड़ा रेस्पाइट लग रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक निफ्टी 23000 का लेवल होल्ड कर रहा है। तब तक इंडेक्स में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। 50 डे मूविंग एवरेज के ऊपर जब तक इंडेक्स रहता है तब तक मार्केट में पॉजिटिविटी रहनी चाहिए। इस एक्सपायरी के टारगेट मुझे 23800 से 23900 तक नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें