बाजार में भारी उठापटक जारी है। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के चलते बाजार में अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। ऐसे तमाम निवेशक कई शेयरों में ऊंचे स्तरों पर फंसा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि अब इन शेयरों में क्या हो रणनीति। हमारे इन्ही सवालों का जवाब देने को लिए यहां साथ दे रहे हैं manasjaiswal.com में टेक्निकल एनालिस्ट मानस जायसवाल।
जयपुर से पवन अग्रवाल की राय है कि उनके पास 126 रुपए के भाव पर खरीदे गए 30000 शेयर है। अब क्या करें?
मानस जायसवाल की सलाह है कि स्टॉक अभी भी खरीद के भाव से काफी दूर है। लेकिन लॉन्ग टर्म चार्ट पर नजर डालें तो 75-77 से लेकर 72 रुपए तक के रेंज में मल्टिपल सपोर्ट हैं। अगर स्टॉक में इतना वेट किया तो थोड़ा वेट और करें। स्टॉक में 74 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ बने रहें। अगर शेयर 95 रुपए के ऊपर जाता है तो फिर रिकवरी में इसमें 105 रुपए तक का लेवल देखने को मिल सकता है।
दिल्ली के शरद कपूर ने Tata Power के 250 शेयर 390 रुपए के भाव पर खरीदे हैं। उनको क्या करना चाहिए?
मानस जायसवाल का कहना है कि टाटा पावर में शरद कपूर को फायदा हुआ है। लेकिन अभी भी इसमें तेजी का व्यू कायम है। ट्रेडिंग के नजरिए से देखें तो 400 रुपए के स्टॉपलॉस लगा कर पोजीशन को होल्ड करें। जिस तरह के पैटर्न हैं उसको देख कर लग रहा है कि स्टॉक में ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में आपको बहुत ही जल्द 430-432 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।
शिमला के नितेश ने नेशनल एल्यूमीनियम के 135 शेयर 170 रुपए के भाव पर खरीदे हैं। इसके अलावा इनके पास 107 रुपए के भाव पर खरीदे गए Bajaj Housing Finance के शेयर भी हैं अब क्या करें?
इसके जवाब में मानस जायसवाल ने कहा कि नेशनल एल्यूमीनियम पर व्यू काफी पॉजिटिव है। इस स्टॉक में बहुत साफ आउटपरफार्मेंस देखने को मिला है। हालांकि पिछले दो-तीन महीनों की बात करें तो 420 रुपए के आसपास हायर लेवल पर एक रेजिस्टेंस बना है। लेकिन जिस तरह के पैटर्न हैं उन्हें देख कर लगता है कि ये स्टॉक 420 के लेवल को पार करते हुए अगले 6-8 महीनों में 500-510 रुपए की ओर जाता दिख सकता है। अपने मुनाफे को बचाने के लिए 340रुपए का स्टॉपलॉस लगा लें।
Bajaj Housing Finance की बात करते हुए मानस ने कहा कि अंडरपरफॉर्मेंस के बाद अब ये शेयर भी रिवर्सल के संकेत दे रहा है। अगर ये शेयर 87.5 रुपए के ऊपर टिकने में कामयाब रहेगा तो इसमें 100-105 रुपए का लेवल देखने को मिल सकता है। यहां पर भी 77 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।