Credit Cards

अगर शॉर्ट नहीं कर सकते तो बैंक निफ्टी से दूर रहें, अनुज सिंघल का इन 2 शेयरों पर बियरिश नजरिया

अनुज सिंघल ने कहा कि अगर शॉर्ट नहीं कर सकते तो बैंक निफ्टी से दूर रहें। बैंक निफ्टी में शॉर्ट सौदौं से ट्रेडर्स ने बड़ा पैसा बनाया है। इस बार की गिरावट का टार्गेट 44,666 पर है। 44,666 बैंक निफ्टी का 200 DMA है। अगर 44,666 टूटा तो 1000 प्वाइंट की ओर गिरावट संभव है।

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement

बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल का कहना है कि हमेशा 'खरीदारी' या 'बिकवाली' पर शांत नहीं रहें। पैसा है आपका, फैसला भी है आपका होना चाहिए। बड़े ट्रेंड में बाजार करेक्शन से गुजर रहा है। बड़े ट्रेंड बरकरार लेकिन करेक्शन काफी बड़े भी हो सकते हैं। जब समय अच्छा हो तो तेजी में मुनाफावसूली भी जरूरी होती है। जब आप 6 महीने में 3 साल का पैसा बनाते हैं तो मुनाफावसूली करनी चाहिए। दोबारा निवेश के लिए 20,500-21,000 अच्छा स्तर है।

बाजार: HDFC बैंक का असर

HDFC बैंक ने कल 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ है। जिस दिन HDFC बैंक ने 200 DMA तोड़ा, उसी दिन कमजोर हुआ। नतीजों के बाद से अबतक HDFC बैंक में `25,000 Cr के डिलीवरी वॉल्यूम देखने को मिला। HDFC बैंक के चलते ही निफ्टी बैंक में 2500 अंकों की गिरावट हुई। गंभीर निवेशक HDFC बैंक में SIP शुरू कर सकते हैं। लालच के बावजूद ट्रेडर्स HDFC बैंक से दूर रहें। अच्छे नतीजों के बाद दूसरे बैंक भी नहीं चल रहे हैं। बैंक निफ्टी अब 44,666 का 200 DMA टेस्ट कर सकता है।

बाजार: मिडकैप में अब क्या?


मिडकैप, स्मॉलकैप में एकतरफा रैली हुई है। कई मिडकैप शेयरों में चेतावनी का स्तर पार किया। सिर्फ नकदी के दम पर मिडकैप में तेजी जारी है। गिरावट से पहले मैने Praveg पर चेताया था। मिडकैप में कई शेयर 100-200x PE पर कारोबार कर रहे हैं। अब भी बाजार से लेवरेज वाली पोजीशन से निकलने के साफ संकेत दिए है। मिडकैप में तो गिरावट अभी शुरू भी नहीं हुई।

निफ्टी पर रणनीति

अगले सपोर्ट स्तर 50 DMA और 50 DEMA परहै। 20971 पर 50 DMA और 21083 पर 50 DEMA है। बाजार का टेक्स्चर बेहद साफ, हर उछाल पर बेचें। उछाल नाकाम होने का इंतजार करें। दिन के शिखर के SL के साथ बिकवाली करें। हर बार ट्रेंड के खिलाफ बाजार गैप-अप देता है, इसका इस्तेमाल करें। ट्रेंड गिरावट का है तो, गैप अप का इस्तेमाल हमेशा बिकवाली में करें। कल की एक्सपायरी ट्रेंडिंग हो सकती है। बेहद शॉर्ट टर्म के सपोर्ट और रजिस्टेंस की बात बेमानी है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि अगर शॉर्ट नहीं कर सकते तो बैंक निफ्टी से दूर रहें। बैंक निफ्टी में शॉर्ट सौदौं से ट्रेडर्स ने बड़ा पैसा बनाया है। इस बार की गिरावट का टार्गेट 44,666 पर है। 44,666 बैंक निफ्टी का 200 DMA है। अगर 44,666 टूटा तो 1000 प्वाइंट की ओर गिरावट संभव है। हर उछाल के नाकाम रहने पर बिकवाली की रणनीति कायम है। बीच-बीच में ताकतवर शॉर्ट कवरिंग वाली तेजी भी आएगी।

बिग स्टॉक्स

टाटा एलेक्सी पर नजर (RED)

अनुज सिंघल का कहना है कि मॉर्गन स्टैनल की टाटा एलेक्सी पर मंदी का नजरिया है। अंडरवेट कॉल दी और टार्गेट घटाकर 7500 किया है। Q3 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। ग्रोथ क्वॉलिटी बेहतर हो सकती थी। मीडिया और कुछ ट्रांसपोर्टेशन कारोबार में चुनौतियां रही है। प्रीमियम वैल्युएशन, बड़ी उम्मीदों के बीच ग्रोथ रिकवरी में देरी हुई।

एक्सिस बैंक पर नजर (RED)

अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में थोड़ी गिरावट रह सकती है। Q3 नतीजे बहुत शानदार नहीं रहे। बहुत से लोग एक्सिस बैंक में शिफ्ट हुए, वो निकल सकते हैं। मुनाफा 4% से भी कम बढ़ा है।

Nifty -Bank Nifty Position Today: इंट्राडे में निफ्टी-बैंक निफ्टी से कमाना है मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।