आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करना चाहते हैं निवेश तो इन शेयरों पर लगांए दांव, चमक सकती है किस्मत
जेएम फाइनेंशियल ने अपेन हालिया सेक्टोरल अपडेट नोट में कहा कि ओपनएआई के चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई ने भाषा की परेशानियों, कॉन्टेक्सट और इंटेंट को समझने की अपनी क्षमता के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि भारत में एनलिस्ट अभी एआई आधारित शेयरों को बहुत तवज्जो नहीं दे रहे हैं लेकिन मोतीलाल ओसवाल, ग्रो, सैमको और अपस्टॉक्स जैसे ब्रोकरेज एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के शेयरों पर नज़र रख रहे हैं
ग्राहकों से संवाद के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) से लेकर एआई बॉट (AI bots) तक, AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत सहित दुनिया भर के कारोबारी गतिविधियों का अभिन्न अंग बन गया है। भारत भर में कंपनियां अब अपने कारोबार को बढ़ाने करने या सपोर्ट देने के लिए एआई (खासतौर से जेनरेटिव एआई) का इस्तेमाल कर रही हैं।
जेएम फाइनेंशियल ने अपेन हालिया सेक्टोरल अपडेट नोट में कहा कि ओपनएआई के चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई ने भाषा की परेशानियों, कॉन्टेक्सट और इंटेंट को समझने की अपनी क्षमता के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया है। ओपन एआई अकेला नहीं है क्योंकि गूगल, फेसबुक, अलीबाबा और दूसरी तमाम कंपनियां अपने-अपने संस्करण लेकर आ रही हैं।
हालांकि भारत में एनलिस्ट अभी एआई आधारित शेयरों को बहुत तवज्जो नहीं दे रहे हैं लेकिन मोतीलाल ओसवाल, ग्रो, सैमको और अपस्टॉक्स जैसे ब्रोकरेज एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के शेयरों पर नज़र रख रहे हैं। इनके रडार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ उठाने वाले भारत के कुछ स्टॉक हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
टाटा एलेक्सी लिमिटेड ( Tata Elxsi): टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव, ब्रॉडकास्टिग, कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्ट जैसे उद्योगों को डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करती है।
स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक साल में, स्टॉक में 20 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। पिछले पांच सालों में स्टॉक की कीमत में लगभग 7 गुना का इजाफा हुआ। जियोजित बीएनपी पारिबा और केआर चोकसी ने स्टॉक को 'accumulate' रेटिंग दी है। जबकि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 'सेल' रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 46,672 करोड़ रुपए है।
परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड ( Persistent Systems) :पर्सिस्टेंट सिस्टम्स एक ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी है। ये दुनिया भर की तमाम बड़ी कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफार्मेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई जैसे सेक्टर में कई तरह के सोल्यूशन प्रदान करती है। पिछले एक साल में स्टॉक में 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सत्र में ये स्टॉक 6,380 रुपये बंद हुआ था। पिछले पांच सालों में स्टॉक ने 9 गुना का बंपर रिटर्न दिया है। केआर चोकसी इस स्टॉक के 'accumulate'रेटिंग दी है। जबकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 'सेल' कॉल दी है। वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज और एचडीएफसी सिक्योरिटीज स्टॉक पर 'buy'कॉल दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 44,999 करोड़ रुपए है।
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज ( Oracle Financial Services):ये ओरेकल समूह की सहायक कंपनी है। ये बैंकिंग और दूसरी फाइनेंशियल कंपनियों के लिए सॉफ़्टवेयर सोल्यूशन प्रदान करती है। पिछले एक साल में, स्टॉक में 36 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक 4,182 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले पांच सालों में इसमें 26 फीसदी की हल्की तेजी आई है। दौलत कैपिटल के एनलिस्ट्स ने क्लाउड-आधारित सेवाओं के कारोबार में कंपनी की लीडरशिप को देखते हुए स्टॉक को 'buy'कॉल दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 27,100 करोड़ रुपए है।
एफ़ल इंडिया (Affle India) : यह एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्लेट फार्म है। एफ़ल इंडिया एफ़ल की सहायक कंपनी है। यह विज्ञापनदाताओं को विज्ञापन की प्रभावशीलता को मापने में मदद करता है। पिछले एक साल में, स्टॉक में 19 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले कारोबारी सत्र में ये स्टॉक 1,039 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले पांच सालों में स्टॉक में 5 गुना से ज्यादा का ग्रोथ देखने को मिला। मजबूत डील विन और बेहतर क्लाइंट एंगेजमेंट के चलते कंपनी में तेज रिकवरी की उम्मीद है। जिसे देखते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने स्टॉक को 'buy' कॉल दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 14,437 करोड़ रुपये है।
साइएंट लिमिटेड (Cyient Limited) :साइएंट लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग सोल्यूशन कंपनी है। कंपनी नेटवर्क, ऑप्रेशंस, एनलिसिस और जियोस्पेशल सोल्यूशन में माहिर है। पिछले एक साल में स्टॉक में 118 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले कारोबारी सत्र में ये स्टॉक 1,730 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले पांच सालों में लगभग तीन गुने की बढ़त हुई है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने स्टाक पर 'buy'कॉल दी है। कंपनी का मार्केट कैप 18,462 करोड़ रुपये है।
इनके अलावा ब्रोकरेज के रडार पर केल्टन टेक, टीसीएस, बॉश, जेनसर, इंफोसिस और हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज भी शामिल हैं। ब्रोकरेज का सुझाव है कि एआई सेक्टर में रुचि रखने वाले निवेशकों को रेग्युरेटरी पॉलिसी और कंपनियों के फाइनेंशियल हेल्थ जैसे जोखिमों पर नजर रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।