Credit Cards

IGL share price : IGL के शेयरों में 5% की जोरदार तेजी, दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी में बदलाव की उम्मीद ने भरा जोश

IGL share price : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार अपनी EV पॉलिसी में बदलाव कर सकती है। सरकार EV ट्रांजिशन समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कैब एग्रीगेटर और डिलीवरी सेवा पॉलिसी में भी बदलाव संभव है। मौजूदा पॉलिसी में 2030 तक 100 फीसदी EV ट्रांजिशन का लक्ष्य है

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म CITI का कहना है कि पुरानी EV पॉलिसी से कंपनी के वॉल्यूम पर बुरा असर पड़ा। 2030 तक 100 फीसदी EV ट्रांजिशन का लक्ष्य आसान नहीं है। दिल्ली की नई सरकार ज्यादा समय दे सकती है

IGL share price : IGL के शेयरों में आज 5 फीसदी की तेजी है। दरअसल दिल्ली सरकार राजधानी में EV ट्रांजिशन को लेकर राहत की तैयारी कर रही है। इसके लिए 2023 में आई कैब एग्रीगेटर पॉलिसी में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म सिटी (CITI) ने कंपनी पर पॉजिटिव रिपोर्ट निकाली है। इसके चलते भी आज इस शेयर में जोश देखने को मिला है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 9.92 रुपए यानी 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 209 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

IGL में तेजी क्यों?

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार अपनी EV पॉलिसी में बदलाव कर सकती है। सरकार EV ट्रांजिशन समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कैब एग्रीगेटर और डिलीवरी सेवा पॉलिसी में भी बदलाव संभव है। मौजूदा पॉलिसी में 2030 तक 100 फीसदी EV ट्रांजिशन का लक्ष्य है।


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक खासतौर पर CNG ऑटो के ट्रांजिशन में और वक्त मिल सकता है। ई-बाइक टैक्सी के लिए भी और वक्त देने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा सर्ज प्राइसिंग के लिए तय सीमा में भी बदलाव संभव है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने कैब एग्रीगेटर और डिलिवरी सर्विसेज इंडस्ट्री से मुलाकात की थी।

Tata motor share price : JLR के इन्वेस्टर डे से पहले टाटा मोटर्स में करीब 4% की गिरावट, जानिए क्या रही वजह

IGL पर CITI की राय

ब्रोकरेज फर्म CITI ने IGL में खरीदारी की सलाह देते हुए 250 रुपए का टारगेट दिया है। AAP सरकार 2023 में दिल्ली में EV पॉलिसी लाई थी। 2030 तक 100 फीसदी EV ट्रांजिशन का लक्ष्य है। पुरानी EV पॉलिसी से कंपनी के वॉल्यूम पर बुरा असर पड़ा। 2030 तक 100 फीसदी EV ट्रांजिशन का लक्ष्य आसान नहीं है। दिल्ली की नई सरकार ज्यादा समय दे सकती है। दिल्ली की नई EV पॉलिसी से IGL को बूस्ट संभव है। कुल CNG वॉल्यूम में कैब सेगमेंट का 12-15 फीसदी योगदान है। CNG वॉल्यूम में थ्री-व्हीलर का योगदान 3-4 फीसदी है। दिल्ली DTC बसों का इलेक्ट्रिफिकेशन लगभग पूरा हो रहा है। DTC बस का CNG वॉल्यूम घटकर 2 फीसदी रह गया है। कुछ साल पहले DTC का CNG वॉल्यूम 7-8 फीसदी था।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।