Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी में भी उछाल; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 116610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 127050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 26, 2025 पर 7:46 AM
Story continues below Advertisement
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर भाव 4,131.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Gold Rate Today: सोने में गिरावट थम गई है और तेजी लौट आई है। 26 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 127200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 127050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के दूसरे शहरों में भी भाव में तेजी है। शादी-विवाह के सीजन में डिमांड बढ़ने से घरेलू बाजार में सोना चढ़ा। साथ ही कमजोर डॉलर भी एक वजह है।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर भाव 4,131.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 127200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 116610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 116460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 127050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 127050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 116460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 116610 127200
मुंबई 116460 127050
अहमदाबाद 116510 127100
चेन्नई 116460 127050
कोलकाता 116460 127050
हैदराबाद 116460 127050
जयपुर 116610 127200
भोपाल 116510 127100
लखनऊ 116610 127200
चंडीगढ़ 116610 127200

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान से भी सोने को सपोर्ट मिला है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा है कि लेबर मार्केट में कमजोरी दिख रही है। इस​के चलते दिसंबर में प्रमुख ब्याज दर में एक-चौथाई प्रतिशत की कमी करना सही रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इकोनॉमी से जुड़े दूसरे डेटा के आने के बाद ही इस बारे में अंतिम फैसला लेना ठीक रहेगा। अमेरिकी सरकार के शटडाउन की वजह से इकोनॉमी से जुड़े डेटा के आने में देर हुई है।

क्या SIP और ईपीएफ से 15 साल में 10 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है?

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी तेजी है। 26 नवंबर को भाव 167100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। न्यूयॉर्क में चांदी का हाजिर भाव 51.15 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।