Get App

IIFL Finance में एक झटके में बिके ₹3413 करोड़ के शेयर, फिर भी कीमत 7% तक उछली

IIFL Finance में शेयर खरीदने वालों में बड़े घरेलू म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं। पश्चिमी एशिया के फॉरेन इंस्टीट्यूशंस, अमेरिका स्थित कुछ फंड और भारत के टॉप 3 फैमिली ऑफिसेज भी खरीदारों में शामिल हैं। सितंबर 2026 के अंत में IIFL फाइनेंस में प्रमोटर इकाइयों की हिस्सेदारी 24.76% थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 11:19 AM
IIFL Finance में एक झटके में बिके ₹3413 करोड़ के शेयर, फिर भी कीमत 7% तक उछली
IIFL Finance के शेयर में 18 नवंबर को तेजी है।

18 नवंबर को प्री-ओपन ब्लॉक विंडो के दौरान एक बड़ी ब्लॉक डील में IIFL फाइनेंस लिमिटेड के ₹3,413 करोड़ के शेयरों की खरीद-बिक्री हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 5.61 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ है। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी के 13.15% के बराबर हैं। ट्रांजेक्शन ₹617 प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ। शेयर किसने खरीदे और किसने बेचे, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं है। लेकिन इस सौदे में फेयरफैक्स (Fairfax) की इकाई 'FIH मॉरीशस' के सेलर होने की सबसे अधिक संभावना है।

अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब होगा कि फेयरफैक्स ने IIFL फाइनेंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। CNBC-TV18 के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि सौदे के तहत शेयर खरीदने वालों में बड़े घरेलू म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं। इसके अलावा, पश्चिमी एशिया के फॉरेन इंस्टीट्यूशंस, अमेरिका स्थित कुछ फंड और भारत के टॉप 3 फैमिली ऑफिसेज भी खरीदारों में शामिल हैं।

एक दिन पहले CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि फेयरफैक्स, IIFL फाइनेंस में अपने 5.65 करोड़ शेयर (या 13.25% हिस्सेदारी) ₹3,454 करोड़ में बेचने की योजना बना रही है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹611 प्रति शेयर रहने की बात कही गई थी। सितंबर 2026 तिमाही के अंत में IIFL फाइनेंस में प्रमोटर इकाइयों की हिस्सेदारी 24.76% थी।

IIFL Finance का शेयर 6 महीनों में 50% मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें