बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में हो सकती है तगड़ी कमाई

Adani Ports के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Adani Ports का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1320 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1298 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1290 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 12:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Persistent Systems पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 5672 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 5750 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

कारोबारी हफ्ते दूसरे दिन मंगलवार 19 नवंबर को बाजार बढ़त के साथ खुला। भारतीय सूचकांक थोड़ा मजबूत नजर आये। सेंसेक्स करीब 343.61 अंक या 0.44 प्रतिशत ऊपर 77,682.62 पर खुला। निफ्टी 102.40 अंक या 0.44 प्रतिशत ऊपर 23556.20 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1256 शेयर बढ़े। जबकि 327 शेयर गिरे। निफ्टी पर रिलायंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई लाइफ और श्रीराम फाइनेंस प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Adani Ports

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें अदाणी पोर्ट्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1298 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1320 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1290 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Interglobe Aviation

मानस जायसवाल ने आज के लिए एविएशन सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंटरग्लोब एविएशन का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4065 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4200 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 3999 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Motors

राजेश सातपुते ने बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 820-830 रुपये तक जा सकता है। इसमें 788 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 775 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Persistent Systems

आशीष बहेती ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि परसिस्टेंट सिस्टम्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5672 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5750 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Indian Hotels

शिवांगी सरडा ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में इंडियन होटल्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 742 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 770 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 730 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dixon Technologies

शिल्पा राउत ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 14965 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 15200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 14800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।