आज इंट्राडे में इन 5 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने खेला दांव

APL Apollo Tubes के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें APL Apollo Tubes का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1600 से 1620 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1586 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1573 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
Apollo Hospitals पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 7357 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये स्टॉक 7450 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

नये साल के पहले कारोबारी दिन बुधवार 1 जनवरी को बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 89.79 अंक या 0.01 प्रतिशत ऊपर 79228.80 के स्तर पर खुला। निफ्टी 25.20 अंक या 0.11 प्रतिशत ऊपर 23670 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1082 शेयर बढ़े। जबकि 550 शेयर गिरे। निफ्टी पर सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि बजाज ऑटो, हिंडाल्को, अदाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डीज के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - APL Apollo Tubes

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एपीएल अपोलो ट्यूब्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1586 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1600 से 1620 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1573 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hudco

शिल्पा राउत ने बाजार खुलते ही हुडको के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 247-250 रुपये तक जा सकता है। इसमें 237 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 232 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का आज का इंट्राडे स्टॉक - BEL

सोमिल मेहता ने आज के लिए डिफेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीईएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 292 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 297-301 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 288 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trade setup for today: अगले कुछ दिनों 23400-24000 के दायरे में रहेगा बाजार, 23500 का स्तर होगा अहम

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Apollo Hospitals

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में अपोलो हॉस्पिटल्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 7357 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 7450 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 7300 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Policy Bazar

राजेश सातपुते ने आज के लिए इंश्योरेंस स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पॉलिसी बाजार का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2117 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2135 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।