Trade setup for today: अगले कुछ दिनों 23400-24000 के दायरे में रहेगा बाजार, 23500 का स्तर होगा अहम
Market today : मार्केट एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि नए साल के आगामी कुछ सत्रों में निफ्टी 23,400-24,000 के दायरे में कारोबार कर सकता है। अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 23,500 के स्तर को बनाए रखता है तो 23,900 की ओर तेजी संभव है
Trade Setup : बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 14 से ऊपर चला गया और 3.4 फीसदी बढ़कर 14.45 पर बंद हुआ। यह तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है
Nifty Trade Setup: निफ्टी ने इंट्राडे में नवंबर के निचले स्तर को तोड़ने के बाद शानदार रिकवरी दिखाई और 31 दिसंबर को कैलेंडर वर्ष के अंतिम सत्र को हल्की बढ़त के साथ क्लोजिंग की। इंडेक्स ने एक और सत्र में समापन क्लोजिंग बेसिस पर अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंड लाइन का बचाव किया,जिससे बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद बढ़ गई। हालांकि,कुल मिलाकर सेंटीमेंट मंदी का ही बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि नए साल के आगामी कुछ सत्रों में निफ्टी 23,400-24,000 के दायरे में कारोबार कर सकता है। अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 23,500 के स्तर को बनाए रखता है तो 23,900 की ओर तेजी संभव है। इसके विपरीत 23,500 से नीचे निर्णायक क्लोजिंग इंडेक्स को 23,300 की ओर ले जा सकता है जो नवंबर का निचला स्तर है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर (23,658)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,511, 23,457 और 23,369
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,666, 23,740 और 23,828
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया,जिसमें हल्की अपर और बड़ी लोअर शैडो थीं। यह डाउनसाइड ब्रेकआउट के प्रयास के बाद बुल्स द्वारा जवाबी हमले का संकेत है। इस रिकवरी के बावजूद,इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है। इसके अलावा, RSI, MACD और KST जैसे मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव रुझान बनाए हुए हैं,बाजार में निहित कमजोरी का संकेत हैं।
बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख स्तर (50,887)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 50,892, 51,016, और 51,148
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,670, 50,588, और 50,456
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,578, 52,128
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,664, 49,787
बैंक निफ्टी ने भी दिन के निचले स्तर से मजबूत रिकवरी के बाद डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसे 200-डे एसएमए और 20 दिसंबर के निचले स्तर पर सपोर्ट मिला,जिससे ऊपर की ओर के रैली की संभावना बढ़ गई। हालांकि,ओवरऑल सेंटीमेंट मंदी का ही है। इंडेक्स 10, 20, 50 और 100-डे ईएमए से नीचे और बोलिंगर बैंड के निचले बैंड के भीतर कारोबार कर रहा है। मोमेंटम इंडीकटेर निगेटिव जोन में बने हुए हैं,जो सतर्क नजरिए का संकेत है।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,500 की स्ट्राइक पर 1.39 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 79.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 13.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
51,000 की स्ट्राइक पर 10.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 14 से ऊपर चला गया और 3.4 फीसदी बढ़कर 14.45 पर बंद हुआ। यह तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है। अगर VIX इस स्तर से ऊपर बना रहता है,तो तेजड़ियों को सतर्क रहना चाहिए।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 31 दिसंबर को बढ़कर 0.99 हो गया,जो पिछले सत्र में 0.88 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।