Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी की चढ़ कर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 133.37 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82888.88 पर और निफ्टी 35.90 अंक या 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25280.70 पर नजर आया। लगभग 1347 शेयरों में तेजी आई जबकि 281 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी में बीईएल, नेस्ले इंडिया, इटरनल, हिंडाल्को और एचडीएफसी लाइफ प्रमुख रूप से गेनर्स शेयरों में शामिल रहे। जबकि डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट और एचसीएल टेक के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
