कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 25 नवंबर को बाजार बढ़त के साथ खुला। भारतीय सूचकांक जोरदार रूप से मजबूत नजर आये। सेंसेक्स करीब 1195.63 अंक या 1.51 प्रतिशत ऊपर 80,312.74 पर खुला। निफ्टी 374.80 अंक या 1.57 प्रतिशत ऊपर 24282.70 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1810 शेयर बढ़े। जबकि 81 शेयर गिरे। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक, अदाणई एंटरप्राइजेज, बीपीसीएल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख लूजर्स स्टॉक रहा। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ashok Leyland
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें अशोक लीलैंड का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 233 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 230 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - ICICI Bank
मानस जायसवाल ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1301 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1325 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 1289 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Axis Bank
रचना वैद्य ने बाजार खुलते ही एक्सिस बैंक के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 1175-1185 रुपये तक जा सकता है। इसमें 1169 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 1150 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Kotak Mahindra Bank
आशीष बहेती ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1781 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1810-1840 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Oberoi Realty
राजेश सातपुते ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में ओबेरॉय रियल्टी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 2002 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 2050-2080 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1970 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ramco Cements
चंदन तापड़िया ने आज के लिए सीमेंट सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि रैमको सीमेंट्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 957 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 990-1000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 940 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)