वीकली एक्सपायरी के दिन गुरूवार 19 दिसंबर को बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 740.62 अंक या 0.92 प्रतिशत नीचे 79441.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 229.90 अंक या 0.95 प्रतिशत नीचे 23968.40 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 191 शेयर बढ़े। जबकि 1610 शेयर गिरे। निफ्टी पर आईटीसी, एचयूएल और डीआरएल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि हिंडाल्को, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और बीईएल के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finserv
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें बजाज फिनसर्व का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1605 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1590 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1620 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - LTIMindtree
रचना वैद्य ने बाजार खुलते ही एलटीआई माइंडट्री के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज गिरकर 6200 रुपये तक जा सकता है। इसमें 6251 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 6300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Vedanta
शिवांगी सरडा ने आज के लिए खनन और मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि वेदांता का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 479 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 450 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 480 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Shriram Finance
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में श्रीराम फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 2864 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये गिरकर 2775 रुपये के लेवल तक गिर सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 2911 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Steel
अमित सेठ ने आज के लिए मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 141 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 137 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 145 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)