Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ASIAN PAINTS पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी से श्याम स्वामी और विशु गोयल ने इस्तीफा दिया है। श्याम स्वामी ने वाइस प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दिया। विशु गोयल ने एसोसिएट VP पद से इस्तीफा दिया है। श्याम स्वामी, विशु गोयल दोनों अधिकारियों के इस्तीफे तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 9:49 AM
BHARAT FORGE पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कल शेयर में शॉर्ट बनता हुआ दिखा दिया। 50/200DEMA पर निगेटिव क्रॉसओवर भी दिखा

Top 20 Stocks Today- एशियन पेंट्स में दो बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। कंपनी के होम इम्प्रूवमेंट, डेकोर सेगमेंट के VP श्याम स्वामी ने इस्तीफा दिया। इनके साथ ही रिटेल सेल्स, कमर्शियल & मार्केटिंग के एसोसिएट VP विशु गोयल का इस्तीफा भी सामने आया है। दोनों के इस्तीफे तत्कात प्रभाव से लागू हो गये हैं। इसकी वजह से आज मेटल और स्टील सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ASIAN PAINTS और BHARAT FORGE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) ICICI BANK (RED)

कमजोर विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में गिरावट की आशंका है


2) INFOSYS (RED)

कमजोर विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में गिरावट की आशंका है

3) WIPRO (RED)

कमजोर विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में गिरावट की आशंका है

4) ASIAN PAINTS (RED)

कंपनी से श्याम स्वामी और विशु गोयल का इस्तीफा सामने आया है। श्याम स्वामी का वाइस प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दिया। विशु गोयल का एसोसिएट VP पद से इस्तीफा हुआ है। श्याम स्वामी, विशु गोयल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। श्याम स्वामी होम इम्प्रूवमेंट, डेकोर सेगमेंट के VP थे। विशु गोयल रिटेल सेल्स, कमर्शियल & मार्केटिंग के एसोसिएट VP थे। आशीष राय 2 जनवरी से एसोसिएट VP का पदभार संभालेंगे। गगनदीप कल्सी को डेकोर & सर्विस का अतिरिक्त जिम्मा मिला। 23 दिसंबर से गगनदीप कल्सी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे

5) JSPL (RED)

इस स्टॉक में आज दबाव दिख सकता है

6) BOROSIL RENEWABLES (GREEN)

बोर्ड की क्षमता विस्तार पर 675 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी है। इसकी उत्पादन क्षमता बढ़कर 500 टन/दिन होगी। बोर्ड ने 450 करोड़ रुपये का प्रस्तावित राइट्स इश्यू को वापस लिया। प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दी। बोर्ड से 1.13 करोड़ तक के वारंट्स जारी करने को मंजूरी दी। कंपनी 100 करोड़ के प्रेफरेंशियल जारी करेगी

7) IPCA LABORATORIES (RED)

उषा मधुकर चांदूरकर ने 40 लाख शेयर 1501.52 रुपये के भाव पर बेचे

8) DOMS INDUSTRIES (RED)

F.I.L.A. S.p.A. 4.57% हिस्सा बेच सकती है। ब्लॉक डील का बेस साइज करीब 510 करोड़ रुपये है। डिमांड अच्छी रहने पर 254 करोड़ रुपये का अपसाइज ऑप्शन होगा। डील के लिए फ्लोर प्राइस 2,755 रुपये/शेयर संभव है

9) SHOPPERS STOP (GREEN)

Amazon.com NV इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स LLC ने 43.96 लाख शेयर बेचे हैं। टाटा म्यूचुअल फंड ने 19.12 लाख शेयर खरीदे हैं। कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने 9.56 लाख शेयर खरीदे हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर PTE ने 6.37 लाख शेयर खरीदे हैं। 360 ONE ने 6.45 लाख शेयर खरीदे हैं। टर्नअराउंड ऑपरच्यूनिटीज फंड ने 2.46 लाख शेयर खरीदे हैं0

10) IOL CHEMICALS (GREEN)

स्टॉक स्प्लिट या सब डिवीजन पर 27 दिसंबर को बोर्ड की बैठक होगी

Trade setup for today : ओवरसोल्ड जोन में निफ्टी, 24150 के ऊपर टिके रहने पर 24500 की ओर बढ़ना मुमकिन

वीरेंद्र कुमार की टीम

1 ASTRAL (RED)

शेयर कल सभी मुख्य सपोर्ट लेवेल के नीचे फिसला

2 BHARAT FORGE (RED)

कल शेयर में शॉर्ट बनता हुआ दिखा दिया। 50/200DEMA पर निगेटिव क्रॉसओवर भी दिखा

3 COAL INDIA (RED)

PSU शेयरों में कल बिकवाली हावी दिखी। शेयर 383 या 100WEMA पर सपोर्ट ले सकता है

4 DR REDDY (GREEN)

फार्मा शेयरों में मजबूती की उम्मीद है और शेयर में तेजी संभव है

5 EXIDE (RED)

ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 200DEMA के नीचे फिसला। कल शेयर ने भी 200DEMA को टेस्ट किया

6 GRANULES (GREEN)

शेयर में अगला ब्रेकआउट 598-600 रुपये के स्तर पर संभव है

7 ADITYA BIRLA FASHION (RED)

शेयर कल 200DEMA के नीचे फिसला। शेयर में अगला सपोर्ट जोन 282 रुपये पर होने की उम्मीद है

8 HERO MOTO (RED)

इसमें 4400 के स्तर पर प्रमुख सपोर्ट ब्रेक हुआ है

9 ICICI PRU (RED)

शेयर 200DEMA यानी कि 1840 के स्तर के नीचे फिसल गया है

10 MARICO (GREEN)

सभी मूविंग एवरेजेज के नीचे बंद हुआ। इसमें टिपिकल रिवर्सल ट्रेड देखने को मिला है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।