Trade setup for today : ओवरसोल्ड जोन में निफ्टी, 24150 के ऊपर टिके रहने पर 24500 की ओर बढ़ना मुमकिन
Trade setup: अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 24150 के ऊपर टिका रहता है तो 24500 की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,अगर यह इस स्तर से नीचे गिरता है तो 24000-23900 तरफ गिरावट बढ़ सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 7:50 AM
दो दिन की तेजी के बाद वोलैटिलिटी में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है,जिससे तेजड़ियों को परेशानी हो रही है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 14.37 के स्तर पर आ गया है
Nifty Trade Setup: 18 दिसंबर को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क निफ्टी में गिरावट देखने को मिली और दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों ने अपना नियंत्रण बनाए रखा। निफ्टी में 0.50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। यहा सभी अहम मूविंग एवरेज के साथ-साथ बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से भी नीचे गिर गया है जो कमजोरी का संकेत है। वीकली पीसीआर (पुट-कॉल रेशियो) 0.55 पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। ये ओवरसोल्ड स्थितियों का संकेत देता है। निफ्टी के अहम लेवल्स की बात करें तो अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 24150 के ऊपर टिका रहता है तो 24500 की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,अगर यह इस स्तर से नीचे गिरता है तो 24000-23900 तरफ गिरावट बढ़ सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,154, 24,096 और 24,003
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,341, 24,399 और 24,492
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 52,638, 52,831, और 53,143
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,014, 51,821, और 51,509
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 52,683, 53,462
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 51,839, 51346
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में 25,500 की स्ट्राइक पर 1.57 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 84.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 43.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी में 50,000 की स्ट्राइक पर 18.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
दो दिन की तेजी के बाद वोलैटिलिटी में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है,जिससे तेजड़ियों को परेशानी हो रही है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 14.37 के स्तर पर आ गया है। तेजड़ियों को फिर से जोश में आने के लिए इसमें और अधिक गिरावट की आवश्यकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 18 दिसंबर को गिरकर 0.55 (अब तक का सबसे निचला स्तर) पर आ गया,जो पिछले सत्र में 0.65 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: NMDC
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, पीवीआर आईनॉक्स, आरबीएल बैंक, सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।