Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

Astral के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Astral का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1580-1600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1510 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1480 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Jio Financial पर ashishbahety.com के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 239 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 244-249 रुपये के लेवल तक गिर सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 117.50 अंक या 0.15 प्रतिशत ऊपर 76877.39 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 35.50 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़ कर 23285.00 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1038 शेयर बढ़े। जबकि 492 शेयर गिरे। निफ्टी पर एलएंडटी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन, विप्रो, इंफोसिस और बीईएल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व, अदाणी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, अदाणी एंटरप्राइजेज और बीपीसीएल के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - AB Fashion & Retail

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एबी फैशन एंड रिटेल का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 272 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 280 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 269 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Astral

शिल्पा राउत ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एस्ट्रल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 1510 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1580-1600 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1480 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bharat Forge

राजेश सातपुते ने आज के लिए ऑटोमोटिव सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि भारत फोर्ज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1198 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1240 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1180 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

BEL के नतीजे बाजार को आये पसंद, शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक में करें खरीदारी या मुनाफावसूली

ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Jio Financial Services

आशीष बहेती ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 239 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 244-249 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 235 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Cyient

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में साएंट पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मजबूती नजर आ सकती है। इसमें 1412 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1475 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1379 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Maruti Suzuki

चंदन तापड़िया ने आज के लिए ऑटो स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 12205 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 12850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 11950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।