Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

Bajaj Auto के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Bajaj Auto का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 8200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 7963 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 7900 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
Hindustan Aeronautics पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4433 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 4600 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 449.80 अंक या 0.58 प्रतिशत नीचे 76965.12 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 118.55 अंक या 0.50 प्रतिशत गिर कर 23400.75 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 789 शेयर बढ़े। जबकि 927 शेयर गिरे। निफ्टी पर ट्रेंड, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, होरी मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल और विप्रो के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Auto

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें बजाज ऑटो का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 7963 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 7900 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - AB Fashion & Retail

आशीष बहेती ने आज के लिए बिड़ला ग्रुप की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एबी फैशन एंड रिटेल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 259 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 260 से 268 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 253 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Trent

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में ट्रेंट पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 5541 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 5800 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 5400 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindustan Aeronautics

शिवांगी सरडा ने आज के लिए डिफेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4433 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4350 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन आज का इंट्राडे स्टॉक - BEL

कविता जैन ने आज के लिए पीएसयू कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 305 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 315 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 301 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bharti Airtel

राजेश पालवीय ने आज के लिए टेलीकॉम सेक्टर कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि भारती एयरटेल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1742 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1770-1780 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1725 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।