Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- Infosys पर एक एक्सपर्ट ने रेड सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में कमजोरी से IT शेयरों में दबाव की आशंका है। Q1 2025 में नैस्डेक 10% से ज्यादा गिरा। ये शेयर 1550 के नीचे फिसला तो शेयर में और गिरावट की आशंका बनी हुई है
Adani Green Energy पर दूसरे एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि गुजरात यूनिट में 480 MW पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। कंपनी की कुल रिन्यूएबल क्षमता बढ़कर 14,218 MW हुई
Top 20 Stocks Today-MCX पर सोना रिकॉर्ड 91000 के करीब पहुंचा। सोने का भाव COMEX पर 3160 डॉलर के पार निकल गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कीमतों में तेजी देखने को मिली। ट्रंप बोले अगर ईरान ने न्यूक्लियर डील पर बात नहीं मानी तो बमबारी होगी। वहीं ब्रेंट का भाव $75 के करीब पहुंचा। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट कंपनियों के स्टॉक में एक्शन दिख सकता है। इसके साथ ही गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन बढ़ सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BSE और Adani Green Energy सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
वीरेंद्र कुमार की टीम
1. Axis Bank (GREEN)
शेयर का भाव 200DEMA के ऊपर कायम नजर आ रहा है। इसका भाव 1082 के ऊपर टिका रहा तो शेयर में और तेजी संभव है
2. Infosys (RED)
इंटरनेशनल मार्केट में कमजोरी से IT शेयरों में दबाव की आशंका है। Q1 2025 में नैस्डेक 10% से ज्यादा गिरा। ये शेयर 1550 के नीचे फिसला तो शेयर में और गिरावट की आशंका बनी हुई है
3. Cummins India (GREEN)
शेयर ने 3050-2920 रुपये के स्तर पर अपना बेस बनाया। ये 3080 रुपये के पार निकला तो शेयर में और तेजी संभव है
4. Glenmark Pharma (GREEN)
शेयर 6 महीने के फॉलिंग चैनल के पार निकला
5. ONGC (GREEN)
ब्रेंट का भाव $75 के करीब पहुंचा। पिछले स्तर में 100DEMA तक पहुंचा था शेयर
6. NYKAA (GREEN)
शेयर सितंबर के बाद सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ
7. Marico (GREEN)
सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर शेयर का भाव कायम है
8. Tata Elexi (RED)
शेयर में 5300 रुपये का बेस टूटा तो इसमें अगला सपोर्ट 4907 पर संभव है
9. Wipro (RED)
शेयर 260 रुपये के नीचे फिसला तो शेयर में और गिरावट की आशंका है
कैबिनेट से 156 लाइट कॉम्बैक्ट हेलिकॉप्टर खरीद को मंजूरी दी
2) CROMPTON GREAVES CONSUMER ELECTRICALS (GREEN)
कंपनी ने एयर कूलर की नई रेंज बाजार में उतारी है। ऑरा, एवांसर और जेडी एयर कूलर को बाजार में उतारा है
3) ADANI GREEN ENERGY (GREEN)
गुजरात यूनिट में 480 MW पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। कंपनी की कुल रिन्यूएबल क्षमता बढ़कर 14,218 MW हुई
4) United Spirits (GREEN)
बोर्ड ने 172 करोड़ रुपये में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बिक्री की मंजूरी दी है
5) Avenue Supermarts (GREEN)
जगतियाल, मालेगांव, खरगोन और कुंद्राथुर में स्टोर खोले हैं। कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 412 हुई
6) GMR AIRPORTS (Red)
दिल्ली एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों के लिए UDF में बदलाव नहीं। AERA ने DIAL की मांग खारिज की। अगले कंट्रोल पीरियड में घरेलू यात्रियों के लिए UDF 129 रुपये ही रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में डिफरेंशियल टैरिफ सिस्टम को मंजूरी मिली। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बिजनेस क्लास को ज्यादा UDF देना होगा
7) RAILTEL (GREEN)
कंपनी को 162 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले
8) RITES (GREEN)
कंपी को नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला। 155 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला
9) BSE (GREEN)
कंपनी की बोर्ड बैठक में बोनस शेयर का ऐलान किया। शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर मिलेंगे
10) Vodafone Idea (GREEN)
सरकार वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएगी। सरकार कंपनी के 36,950 करोड़ रुपये के नए शेयर खरीदेगी। सरकार को 10 रुपये/शेयर के भाव पर कंपनी 3,695 करोड़ जारी करेगी। सरकार के पास कंपनी के कुल 11000 करोड़ शेयर होंगे। सरकार की हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर 48.99% हो जायेगा। SEBI और अन्य रेगुलेटरी मंजूरी के बाद शेयर जारी होंगे
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)